जबलपुर

सरे बाजार उतरवाए महिला के जेवर

स्टेट बैंक तिराहा में सब्जी बेचने का कार्य करने वाली एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 2:06 PM IST
thief
police not catch thief

कटनी । कोतवाली थाना अंतर्गत स्टेट बैंक तिराहा में सब्जी बेचने का कार्य करने वाली एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात दो आरोपियों ने महिला को कागज के बंडल रुपए के रूप में थमाकर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

गहने गारंटी के रूप में दे दिए
महिला के पास दोपहर में दो युवक आए थे। एक ने कहा कि दूसरे के पास चार लाख रुपए हैं लेकिन वह लुटने के डर से स्टेशन जाने में घबरा रहा है। तुम साथ में स्टेशन तक चलो तो तुम्हें 20 हजार रुपए देंगे। इस पर महिला तैयार हो गई। इस बीच युवकों ने कागज की गड्ढी महिला को पन्नी में लपेट कर दी और कहा कि ये चार लाख रुपए आप रख लो। महिला ने उसे अपने पास रख लिया। वे कुछ दूर बढ़े और कहा कि हम खाना खाकर आते हैं तुम यहीं ठहरो। उसके बाद कहा कि तुम चार लाख रुपए लेकर भाग न जाओ इसलिए अपने गहने उतारकर गारंटी के रूप में हमें दे दो। अनीता ने चार लाख अपने पास होना सोचकर गहने दे दिए। दोनों युवक खाना खाकर वापस नहीं लौटे तो महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।


कागज की गड्ढी थमा दी
पुलिस ने बताया कि पीडि़त अनीता नामदेव ने शिकायत में बताया कि उसके पास दोपहर को दो युवक आए थे। एक ने कहा कि दूसरे के पास 4 लाख रुपए हैं लेकिन वह लुटने के डर से स्टेशन जाने में घबरा रहा है। तुम साथ में स्टेशन तक चलो तो तुम्हें 20 हजार रुपए देंगे। इस पर अनीता तैयार हो गई। इसी बीच युवकों ने कागज की गड्ढी अनीता को पन्नी में लपेट कर दी और कहा कि ये चार लाख रुपये आप रख लो। अनीता ने उसे अपने पास रख लिया। वे कुछ दूर बढ़े और कहा कि हम खाना खाकर आते हैं, तुम यहीं ठहरो। उसके बाद कहा कि तुम चार लाख रुपये लेकर भाग न जाओ इसलिए अपने गहने उतारकर गारंटी के रूप में हमें दे दो। अनीता ने 4 लाख अपने पास होना सोचकर गहने दे दिए।
दोनों युवक खाना खाकर जब वापस नहीं लौटे तो अनीता को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। आरोपी सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 50 हजार की ठगी को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात के बाद दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है।

Published on: