जबलपुर

निगम चुनाव के मोड में आ रहे राजनीतिक दल

जबलपुर शहर के लिए रोहाणी और त्रिपाठी ग्रामीण के चुनाव प्रभारी    

less than 1 minute read
Mar 02, 2021
bjp congress
bjp congress,bjp congress,bjp congress

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनावों के लिए जबलपुर में भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने तेजी दिखाते हुए चुनाव प्रभारियों को घोषणा कर दी है। विधायक अशोक रोहाणी को नगर निगम चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी को ग्रामीण क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश संगठन ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसकी तरफ से किसी तरह की हीलाहवाली नहीं की जाएगी।
सबको साथ लेकर चलेंगे
निकाय चुनाव को लेकर जिम्मेदारी मिलने के बाद 'पत्रिकाÓ से चर्चा में विधायक रोहाणी ने कहा की कार्यकर्ता और संगठन ही भाजपा की ताकत है। नगर निगम चुनाव में सबको साथ लेकर लेकर चलेंगे। इससे सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। केन्द्र व राज्य सरकार के काम व योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा संगठन जो भी निर्देश देगा उसके अनुसार कार्य करेंगे। चुनाव में समन्वय के साथ सभी को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी की जीत ही प्राथमिकता है। पार्टी को निकाय चुनाव में जीत दिलाने काम करेंगे।

इस बीच कांग्रेस ने भी तैयारियां की समीक्षा शुरू की है। जबलपुर शहर कांग्र्रेस इकाई के प्रमुख दिनेश यादव ने कहा कि निगम चुनाव को लेकर सबकुछ पुख्ता तरीके से किया जा रहा है। दावेदारों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। उसके बाद एक समिति नामों पर विचार करेगी। समीक्षा के बाद ही टिकटों को बंटवारा किया जाएगा।

Published on:
02 Mar 2021 10:01 pm