जबलपुर

महंगाई: सड़क पर पकाया खाना, गैस सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन- देखें वीडियो

महंगाई: सड़क पर पकाया खाना, गैस सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Mar 02, 2021
protest.png
price hike

जबलपुर। पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने आम आदमी का घर चलाना मुश्किल कर दिया है। कमाई पहले ही कम हो गई है, वहीं अब लगातार बढ़ते दामों ने दो वक्त का खाना बमुश्किल हो गया है। दिहाड़ी मजदूरों का हाल और भी बुरा है। सरकार महंगाई रोकने में विफल हो गई है। ये केवल पूंजीपतियों के लिए ही फायदे वाली साबित हो रही है। आम आदमी से इसको कोई सरोकार नहीं है। ये बात जबलपुर में महंगाई के विरोध में पोलीपाथर ग्वारीघाट रोड पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं महिलाओं ने कही।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन लाने की बात कहकर आई थी, लेकिन अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल डीजल के दामों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसका सीधा असर खाने पीने के सामान से लेकर आना जाना तक महंगा हो गया है। आम आदमी को महंगाई में घर चलाना बहुत भारी पड़ रहा है। सरकार को जल्द ही तेल के दामों को कम करने और गैस सिलेंडर सस्ते कर जनता को राहत देनी चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Published on:
02 Mar 2021 01:45 pm