जबलपुर

रमजान माह में ईद की तैयारी शुरू, बाजार में बढ़ी रौनक

परम्परागत मीना बाजार में बढ़ी चहल-पहल

2 min read
Jun 04, 2018
ramjan

जबलपुर. रमजान मुबारक के दूसरे अशरा में ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ईद के मौके पर लगने वाली परम्परागत मीना बाजार में दुकानें लग गई हैं और लोग देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं। नालबंद मोहल्ला से चारखम्बा तक डेढ़ किमी के दायरे में आधी रात तक बाजार गुलजार है।
रमजान मुबारक में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से दिन से ज्यादा रौनक रात में नजर आ रही है। रमजान माह के १७वें रोजा को शहर की प्रमुख मस्जिदों व दरगाहों में अफ्तार-ए-आम के आयोजन हुए। इसके साथ ही ईद के मौके पर मीठी सेवइयों से रिश्तों की मिठास बढ़ाने तैयारी शुरू है। रोजा अफ्तार और मगरिब की नमाज के बाद बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ रही है। विभिन्न डिजाइन के कपड़ों के साथ इत्र, फैंसी सामान खरीदे जा रहे हैं। जानकारों के अनुसार मुगल काल में आगरा में मीना बाजार सजता था, उसी तर्ज पर संस्कारधानी में लगने वाली मीना बाजार में दूसरे राज्यों में निर्मित सामानों की बिक्री भी खूब हो रही है। लोग ईद मनाने के लिए तरह-तरह के परिधान खरीद रहे हैं। आकर्षक टोपी खरीद रहे हैं। युवा वर्ग अपनी पसंद के कपड़े खरीदने के लिए विभिन्न दुकानों पर देख-परख करने में व्यस्त हैं। मीना बाजार के अलावा शहर की अन्य दुकानों पर भी ईद को लेकर खरीददारी करने वालों की भीड़ नजर आ रही है। मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में देर रात तक दुकानें खुल रहीं हैं और चहल-पहल देखी जा रही है।

रजा चौक में किया रोजा अफ्तार
जबलपुर. रमजान के १७वें रोजा रविवार को रजा चौक स्थित पम्प हाउस मैदान में अफ्तार-ए- आम में काफी रोजेदारों ने अफ्तार किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता गजेंद्र सोनकर गज्जू, मोहम्मद वकील, अजीज अली, बॉबी, अहमद रजा, मेंहदी हसन, जैनुल, अफजल, अकबर, सलीम सोनू मौजूद थे।

जवाहर गंज में आज
जबलपुर. जवाहर गंज स्थित मैदान मस्जिद छुटे मिया की तलैया में सोमवार शाम सामूहिक रोजा अफ्तार का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक लखन घनघोरिया एवं पार्षद भरत घनघोरिया मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

रमजान के महीने में आयी इन टोपियों की कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप
Published on:
04 Jun 2018 07:30 am
Also Read
View All