जबलपुर

ramleela- श्रीराम ने धनुष तोड़ा, भागने लगे दर्शक, फिर हुआ कुछ ऐसा

गोविंदगंज रामलीला, धनुष तोडऩे के दृश्य के साथ ही आकाश में चमकी बिजली

2 min read
Ramleela- Lightning in the sky as soon as the bow is broken, Ramleela,ramleela event modi,Aishbagh Ramleela,Ramleela latest news,Ramleela Ground Committee,Ramleela Maidan,Govindganj ramleela,jabalpur ramleela,garha bazar ramleela,Ramleela Programme,Goliyon li Raasleela Ramleela,ramleela park,indian ramleela,Ramleela Manchan,Ramleela Rqangmanch,Kendriya Durga Pooja ramleela Samnvay Samiti,ramleela in delhi,Delhi ramleela,Ayodhya Ki Ramleela,Awadh Ki Ramleela,Ramleela Bhawan,ram-ravan in ramleela,
Ramleela- Lightning in the sky as soon as the bow is broken

जबलपुर। शहर की प्राचीन गोविंदगंज रामलीला मेंं सोमवार की रात को धनुष टूटने के दृश्य के मंचन के साथ ही कई दर्शक उठकर भागने लगे। दरअसल, गोविंदगंज में नियमित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की रात को रामलीला का मंचन हो रहा था। रामलीला में जिस वक्त श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार ने धनुष तोड़ा उसी वक्त आसमान में बिजली चमकी। यह एक संयोग था लेकिन बिजली चमकने के कुछ देर बाद ही बादल गरजने लगे। इनकी गर्जना इतनी अधिक थी कि कई दर्शकों को तेज बारिश का भय सताने लगा और फिर क्या था बरसात की आशंका से घबराए कई दर्शक छांव ढूंढने निकल पड़े। हालांकि कुछ ही देर में बादल ने गरजना बंद कर दिया और सभी दर्शक लौटकर रामलीला का मंचन देखने लगे।
भाव विभोर हो गए भक्त
रामलीला के मंचन के दौरान जनक दुलारी सीता के गले में प्रभु श्रीराम ने जयमाला डाली तो भक्तजन भाव विभोर हो गए। इसके पूर्व रावण और वाणासुर के संवाद और शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति से सभी लोग आनन्दित हो गए। देर रात तक दर्शक रामलीला का मंचन देखने के लिए बैठे रहे।
धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात
गोविन्दगंज रामलीला में मंगलवार को धूमधाम से प्रभु श्रीराम की बारात निकाली जाएगी। अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि भगवान की बारात रामलीला प्रांगण से कोतवाली, कमानिया, बड़े महावीर होते हुए निवाडग़ंज, पंचकोसी मंदिर पहुंचेगी। बारात में देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल होगी।
प्रभु के जन्मोत्सव में मगन हुए श्रद्धालु
गढ़ा रामलीला में प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालु मगन हो गए। गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ को यथेष्टि यज्ञ की सलाह दी। यज्ञ के बाद प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ तो आसमान छूती आतिशबाजी ने रोमांचकारी अनुभव कराया। अयोध्या में विश्वामित्र के आगमन और यज्ञ रक्षा के लिए राजा से पुत्र मांगने के मौके पर भाव ने लोगों को विभोर कर दिया।

Updated on:
19 Sept 2017 03:47 pm
Published on:
19 Sept 2017 03:40 pm