जबलपुर

रानीताल तालाब का पानी हुआ जहरीला, तैर रही सैकड़ो मरी मछलियां

पानी में जहर या प्रदूषित तो नहीं, क्षेत्र में हड़कंप, तालाब में मिल रहा सीवेज का गंदा पानी  

less than 1 minute read
May 13, 2022

जबलपुर।

रानीताल तालाब में प्रदूषण के चलते मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। सैकडों की संख्या में मछलियां मरकर पानी में उतराने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मछलियों के मरने की घटना की एक बड़ी वजह तालाब का पानी प्रदूषित होना भी बताया जा रहा है तो वहीं जहर डालने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। बताया जाता है रानीताल कर्बला के पास सुबह बड़ी संख्या में पानीमें मरी मछलियां उतराती हुई मिली। जब लोगों को नजर गई तो हल्ला मचा। तालाब के किनारे कब्जा कर बड़ी संख्या में लोगों ने मकान बना रखे हैं। जिनके घरों से निकलने वाला सीवेज का गंदा पानी तालाब में मिल रहा है। जिसके कारण पानी के प्रदूषित हो रहा है तो वहीं आंशका जताई जा रही है कि मछलियाें को पकड़ने के लिए किसी ने जहर तो पानी में नहीं डाला हो। यह जांच का विषय है। क्षेत्रीय निवासी आनंद सेन ने कहा कि सुबह जब वह टहलने निकले तो तालाब में मरी हुई मछलियों पर उनकी नजर गई। पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। जिसकी जांच कराई जाए।
विशेषज्ञ का कहना

यदि पानी का आक्सीजन लेवल पांच पीपीएम से कम हो जाता है तो मछलियां मरने लगती है। इसके साथ ही पानी में जलीय खरपतवार उंगने के कारण पानी में प्रकाश नहीं पहुंच पाता है। पानी में जहर डालने से भी मछलियां मर सकती हैं। नगर निगम प्रशासन को पानी की जांच कराने के साथ ही खपरतवार का भी उन्मूलन करना चाहिए।

-डॉ.माधुरी शर्मा,फिशरी विशेषज्ञ ,वेटरनरी विश्वविद्यालय

Published on:
13 May 2022 11:23 pm
Also Read
View All