सोमवार को ये राशि वाले होंगे मालामाल, इन्हें हो सकता है नुकसान

आज जन्में बच्चों का नामांक्षर मो, ट, टी, अक्षर से रख सकते हैं, बच्चे स्वस्थ, सुंदर, मिलनसार, अनुशासनप्रिय, विनम्र एवं उदार प्रवृत्ति के होंगे, कानून अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे

3 min read
Jan 16, 2017
surya puja rashifal
जबलपुर। देवाधिदेव महादेव के प्रिय दिवस सोमवार से सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यह जनवाी माह का तीसरा सप्ताह है। आज दोपहर 1.43 तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी। नक्षत्र- रात्रि 1.49 तक पू.फाल्गुनी उपरांत उ.फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। योग - दोपहर 3.38 तक सौभाग्य उपरांत शोभन योग रहेगा।
आज के दिन पत्र लेखन एवं वस्तु क्रय-विक्रय हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा। अनुकुल समय - प्रात: 9.00 से 10.30, दोपहर 3.00 से 4.30, शाम 4.30 से 6.00, रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक। चंद्रमा सिंह राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल - प्रात: 07.30.01 से 08.59.00 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यो को करने से बचे। आज जन्में बच्चों का नामांक्षर मो, ट, टी, अक्षर से रख सकते हैं। बच्चे स्वस्थ, सुंदर, मिलनसार, अनुशासनप्रिय, विनम्र एवं उदार प्रवृत्ति के होंगे। कानून अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।

सोमवार को बारह राशियों के जातकों के लिए ऐसा रहेगा दिन
मेष - अपने व्यवहार को नम्र रखें। आपकी सफलता से मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। बड़ों से बहस न करें।
वृषभ - कार्यस्थल पर आप के फैसले से सहकर्मी सहमत रहेंगे। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा।
मिथुन - आपके द्वारा लिए गए फैसले आज कमजोर होते नजर आएंगे, बहनों से संबंध कमजोर होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें।
कर्क - आज आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। आप को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता बनी रहेगी। पिता से हुई बहस बड़ा रूप ले सकती है। शांति से समय व्यतीत करें।
सिंह - कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति सम्भव है। होते कार्यों में रुकावट आ सकती है। शत्रु आपकी छवि बिगाडऩे की कोशिश करेंगे सतर्क रहें। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।
कन्या - अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे हैं। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। कॅरियर के प्रति सजग रहे।
तुला - दिन की शुरुआत शुभ कर्मों से होगी। व्यापार, नौकरी में लोगों से मनमुटाव हो सकता है। हर किसी को अपने निजी राज न बताए, आप परेशानी में आ सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक - आपकी मेहनत पर आप पानी फेर रहे हैं, आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। आप का गुस्सा काम बिगाड़ सकता है, उस पर काबू रखें।
धनु - आज नए अनुबंध हो सकते हैं, संतान की ओर से अनुकूल परिणाम मिलेंगे आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह बना रहेगा। दोस्तों से रिश्तों में मजबूती आएगी।
मकर - आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय कर रहे हैं, सम्भल जाय। कार्य सिद्धि से उत्साह की वृद्धि होगी। माता-पिता और जीवनसाथी के बीच तालमेल स्थापित करने में परेशानी आएगी।
कुम्भ - आप का समय शुभ होगा। घर-परिवार से संबंधों में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा।
मीन - पारिवारिक दृष्टि से दिन कमजोर है। कार्यों में अवरोध होने की संभावना है। विरोधी काम बिगाडऩे की चेष्टा करेंगे सम्भल कर कार्य करें। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूल उत्तर मिलेगा
- पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता
Published on:
16 Jan 2017 10:20 am
Also Read
View All