अमावस्या पर आज करें लें ये काम, नहीं होगी धन की कोई कमी
जबलपुर। पुरुषोत्तम मास या अधिक मास का आज अमावस्या तिथि के साथ ही समापन हो रहा है। समस्त पवित्र नदियों में लोग स्नान दान पुण्य कर अपने पूरे माह के पुण्य कार्यों के लिए पुण्यफल की कामना कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार यदि अमावस्या तिथि पर सामथ्र्य अनुसार दान किया जाए तो कभी भी धन वैभव की कमी नहीं होती है।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075, संवत्सर का नाम - विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् - 1940, हिजरी सन् - 1439 रमजान मास, तारीख 28, अयन - उत्तरायन। ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि - रात्रि 1.35 तक अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी। नक्षत्र- शाम 5.06 तक रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। योग - प्रात: 9.32 तक धृति उपरांत शूल योग रहेगा। शुभ मुहूर्त - आज के दिन पितृ तर्पण, मंत्र तंत्र साधना एवं जन हितैषी कार्यों हेतु समय शुभ है।अनुकुल समय - प्रात: 6.00 से 9.00, दोपहर 10.30 से 12.00, शाम 3.00 से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - स्नानदान अमावस्या, दिशाशूल - उत्तर, चंद्रमा - रात्रि 4.25 तक वृष राशि में उपरांत मिथुन राशि में संचरण करेगा।, राहुकाल - दोपहर 12.00.00 से 1.30.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।), आज जन्म लिए बच्चा - आज जन्में बालकों का नामांक्षर ओ, व, वी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे ईमानदार, सजग, सुशील, गंभीर, उदारवादी, परिवार प्रेमी तथा माता-पिता के प्रति सेवा का भाव रखने वाले होंगे। कानून अथवा राजनीति के क्षेत्र में सफल होंगे।
आज का राशिफल-
मेष - स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। कार्य को न टालेंं। लापरवाह न बनें।
वृषभ - परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढऩे से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।
मिथुन - कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाएं रखें। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकाले।
कर्क - कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, आज संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढऩे से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें।
सिंह - कुसंगति से बचें। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।
कन्या - आपके किए वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं।
तुला - संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
वृश्चिक - अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
धनु - कम समय में कार्य पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी।
मकर - व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा।
कुम्भ - भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर क्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं।
मीन - आपका मन अब किसी कार्य में नहीं लगता। व्यापार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेने की रुपरेखा बनेगी। संपत्ति के विवाद रहेंगे। कार्य की सफलता में संदेह है।