जबलपुर

Regional Industry Conclave : निवेश के मानसून की बारिश आज, संस्कारधानी का स्वागत देख निवेशक मुस्कुराए

Regional Industry Conclave : निवेश के मानसून की बारिश आज, संस्कारधानी का स्वागत देख निवेशक मुस्कुराए

3 min read
Jul 20, 2024
Regional Industry Conclave

जबलपुर . महाकोशल के औद्योगिक विकास के लिए नए निवेश लाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर के सृजन करने शनिवार को रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का शुभारंभ हो गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र में सुबह 10.&0 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में देश और विदेश के प्रतिनिधियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों के उद्योगपति और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि चर्चा कर रहे हैं। साथ ही विषय से जुड़े वक्ता क्षेत्र की विशेषताओं के साथ निवेश के फायदे बता रहे हैं। इस आयोजन को लेकर बीते एक पखबाड़े से तैयारियां चल रहीं थीं। आयोजन स्थल और आसपास के इलाके को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात प्लान बनाया गया है। कुछ मार्गों को परिवर्तित किया गया है। इस कार्यक्रम में टैक्सटाइल्स, एग्रो इंडस्ट्री, डिफेंस और माइङ्क्षनग से जुड़े विशेषज्ञ संभाग में औद्योगिक संभावनाओं से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

आज जबलपुर में होगी सरकार, सपने होंगे साकार

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला व कई मंत्री पहुंचेंगे। शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश ङ्क्षसह ने कान्क्लेव की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक यहीं की थी। विकसित मप्र बनाने के अपने संकल्प को लेकर औद्योगिक निवेश की गति को तेज करने प्रदेश के पहले रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव भी संस्कारधानी में किया जा रहा है। इसके बाद पोस्ट इन्वेस्टर मीट होगी, जिसमें जो एमओयू अनुबंधित होंगे उन निवेशकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसकी समीक्षा की जाएगी। निवेशकों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज ङ्क्षसह, संतोष बरकड़े, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

एमएसएमई को मिलेगा विस्तार

जबलपुर की पहचान सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योगों के मामले में देशभर में है। वर्तमान में जिले में 5 विकसित औद्योगिक क्षेत्र और एक विकासाधीन औद्योगिक क्षेत्र 640 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर स्थित है, जिसमें 514 एमएसएमई इकाइयॉ कार्यरत हैं। जबलपुर में विकसित किए गए आई.टी. पार्क में भी रोजगार की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही फर्नीचर क्लस्टर, नवीन गारमेंट क्लस्टर, खाद्य प्र-संस्करण आधारित उद्योगों, माइङ्क्षनग एंड मिनरल प्रोसेङ्क्षसग और फार्मा इकाइयों में भी बहुत संभावनाएं हैं। कॉन्क्लेव के माध्यम से लोग औद्योगिक विकास को मूर्त रूप लेते देखेंगे।

मार्ग रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की जगह तय

कार्यक्रम स्थल पर वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। वीवीआइपी और वीआइपी के आगमन पर कई मार्गों को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया जाएगा। आम वाहनों को घंटाघर, तैय्यब अली चौक, क्रिश्यिचयन स्कूल के सामने, पर्यटन चौराहा से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केन्द्र घंटाघर की ओर प्रवेश नहीं मिलेगा।वाहनों को अन्य सडक़ों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

यहां होगी पार्किंग
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन नेताजी सुभाषचन्द्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केन्द्र के भूतल स्थित पार्किंग में, मंत्री, सांसद और विधायकों के वाहन ङ्क्षसधी धर्मशाला, प्रेस व मीडिया समेत अन्य दुपहिया वाहन पीली कोठी, जिला स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों के वाहन क्राइस्ट चर्च आइसीएसई स्कूल, प्रतिनिधियों के वाहन क्राइस्ट चर्च प्रायमरी, और सीनीयर ब्वाइज और पुलिस के वाहन पॉलीटेक्निक कॉलेज में पार्क किए जाएंगे। अतिरिक्त वाहनों की पार्किंग होमगार्ड के दरीखाना में होगी।

मानस भवन में लाइव टेलीकॉस्ट
रीजनल इन्डस्ट्री कान्क्लेव के प्रति आम जनता के रुझान और आडिटोरियम की बैठक क्षमता को ध्यान में रखते हुए हुए मानस भवन जबलपुर में उद्घाटन समारोह और सेक्टोरियल सेशन के लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था सुबह 10 बजे से की गई है। प्रशासन के अनुसार स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम के साक्षी बन सकते हैं।

Updated on:
25 Jul 2024 02:07 pm
Published on:
20 Jul 2024 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर