जबलपुर

बड़ी खबर: रिटायर्ड आइएएस ऑफीसर ने ज्वाइन की कांग्रेस, भाजपा में हलचल, देखें वीडियो

रंग लाई पत्रिका के चेंजमेकर अभियान की भावना

3 min read
retired IAS officer joined congress

कटनी/जबलपुर। मध्य प्रदेश में चुनावी बयार ने तेजी पकड़ ली है। हर तरफ चुनावी शोर सुनाई दे रहा है, लेकिन कटनी से आई खबर ने सूबे से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी है। यहां शुक्रवार को रिटायर्ड आईएएस और कटनी नगर निगम के पूर्व कमिश्नर एलके द्विवेदी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने इसकी अधिकृत घोषणा भी की। द्विवेदी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बेबाकी से अपनी राय भी रखी। उन्होंने पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान में मुझे प्रोत्साहित किया। वाकई राजनीति में अच्छे व स्वच्छ के लोगों की जरूरत है। सवर्ण समाज के व बुद्धिजीवी द्विवेदी द्वारा कांग्रेस ज्वाइन किए जाने को लोग एससीएसटी एक्ट से भी जोड़कर देख रहे हैं।

अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
सेवानिवृत्त आईएएस एलके द्विवेदी को शुक्रवार को जिला नगर कांग्रेस के कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, एड. मिथिलेश जैन ने विधिवत सदस्यता दिलाई। जैन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की जनहितकारी कार्यशैली और कांग्रेस पार्टी के संविधान से प्रभावित होकर द्विवेदी ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

कटनी में रहे निगम कमिश्नर
बताया गया है कि द्विवेदी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित होकर वर्ष 1984 में शासकीय सेवा में आए। उन्होंने मध्य प्रदेश के लगभग सभी संभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे अनेक जिलों में एसडीएम एवं डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहे। वर्ष 2005 में द्विवेदी ने कटनी नगर निगम में आयुक्त का पदभार भी सम्माला। काफी समय तक वे यहां निगम कमिश्नर रहे। इसके बाद में मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल में सचिव व बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार भी रहे। सेवानिवृत्त होने के पूर्व वे सचिव के पद पर थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर आपने राजस्थान एवं बिहार में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पर्वेक्षक का भी दायित्व सम्हाला है। दिवेदी को वर्ष 2008 में आईएएस केडर प्रदान किया गया। वर्ष 2001 के आईएएस में लागू किया गया। द्विवेदी सेवानिवृत्त के बाद यहां कटनी स्थित दुबे कॉलोनी में परिवार सहित रह रहे है।

इन्होंने भी ली सदस्यता
पूर्व व सेवानिवृत्त नगर निगम आयुक्त द्विवेदी के साथ शुक्रवार को यहां समाजसेवी राजेश प्यासी और सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर जगदीश श्रीवास्तव ने भी कांग्रेस की सदस्य ग्रहण की। बताया गया है कि पतासी राजस्थान 1 वर्षों से एनजीओ के माध्यम से गरीबों के लोगों के लिए काम कर रहे हैं इसके अलावा को सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर जगदीश श्रीवास्तव द्वारा भी कांग्रेस की सदस्यता ली गई है।

पत्रिका बना प्रेरणा का स्रोत
रिटायर्ड आईएएस द्विवेदी ने कहा कि पत्रिका द्वारा पिछले कई दिनों से चेंजमेंकर अभियान चलाया जा रहा है। इसका एक ही उद्देश्य है कि राजनीति में शुचिता आए। वास्तव में राजनीति में अच्छे और सुलझे हुए लोग आएंगे तो बदलाव अवश्य आएगा। समाज की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। नगर, प्रदेश और देश का विकास होगा। पत्रिका की पहल सराहनीय है। इसी पहल ने मुझे प्रभावित किया और इसका परिणाम आप सभी के सामने है। उन्होनें कहा कि अच्छे विचारों और सेवाभाव रखने वाले लोगों को राजनीति में आना चाहिए। इससे निश्चित तौर पर वह सामाजिक बदलाव आएगा, जिसके लिए पत्रिका ने आवाज दी है।

भाजपा में हलचल
रिटायर्ड आइएएस द्विवेदी, समाजसेवी प्यासी व इंजीनियर श्रीवास्तव द्वारा एक साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लिए जाने को प्रबुद्धजन सवर्ण आंदोलन से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस वर्ग के लोगों का मानना है कि एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के बाद सवर्ण समाज भाजपा से नाखुश है। इस वर्ग के लोगों का मानना है कि भाजपा ने भी जाति व वर्ग भेद की राजनीति शुरू कर दी है। इसने सवर्ण समाज की भावनाओं को आहत किया है। खास बात यह है कि तीन जिम्मेदार और प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा एक साथ कांग्रेस ज्वाइन किए जाने की खबर भाजपा के दिग्गजों तक पहुंच गई है। इसको लेकर सूबे से लेकर दिल्ली तक हलचल है।

Published on:
21 Sept 2018 03:52 pm
Also Read
View All