जबलपुर

रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष ने अधिकारियों की लगाई क्लास, एक्सीडेंट डेथ रेट कम करने का दिया निर्देश

शहर की बेढंगी ट्रैफिक को लेकर रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष ने की समीक्षा, दो घंटे की चर्चा में रोड एक्सीडेंट में होने वाली डेथ रेट को कम करने के कई सुझावों पर हुई चर्चा
less than 1 minute read
Road Safety Week : यातायात नियम तोड़े तो कटेंगे चालान, आज से सडक़ सुरक्षा सप्ताह
Road Safety Week : यातायात नियम तोड़े तो कटेंगे चालान, आज से सडक़ सुरक्षा सप्ताह

जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने शहर की बेढग़ी ट्रैफिक और रोड एक्सीडेंट में होने वाली डेथ रेट को कम करने के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को तलब किया। दो घंटे के समीक्षा बैठक में जहां ट्रैफिक को लेकर किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक राईट टाउन स्थित जस्टिस सप्रे के बंगले में ये अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सम्भागायुक्त महेशचंद्र चौधरी, आईजी भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, निगमायुक्त अनूप सिंह, एएसपी अमित कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक सहित ट्रैफिक डीएसपी मधुकर चौकीकर अन्य अधिकारी डाटा एनालिसिस और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन लेकर पहुंचे थे। गुरुवार शाम पांच से सात बजे तक ये बैठक चली।
इन बिंदुओं पर हुई चर्चा-
-रोड एक्सीडेंट में डेथ रेट में कमी लाने।
-ब्लैक स्पॉट की खामियों को दूर किया जाए।
-शहर की सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त कर और चौड़ी किया जाए।
-चौराहों को ट्रैफिक इंजीनियरिंग के अनुसार विकसित कर आईटीएमएस से जोड़ा जाए।
-आईटीएमएस से होने वाली कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाए।
-वाहन चालकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जाए।
-रोड एक्सीडेंट में मौत और शराब पीकर वाहन चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की सख्त कार्रवाई हो।
-ट्रैफिक वार्डन के कॉसेप्ट को बढ़ाया जाए और जागरुकता अभियान ग्रामीण स्तरों पर भी हो।
-शहर में पार्किंग की एक बड़ी समस्या है। पार्किंग स्थल बढ़ाया जाए।
-सडक़ों पर जिस तरह ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है, उसके अनुसार चौड़ीकरण किया जाए।

Published on:
12 Sept 2020 12:13 pm