जबलपुर

तेज रफ्तार कार का टायर फूटा, बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

नेशनल हाइवे-7 में उल्दना पुलिया के पास घटना
2 min read
Feb 11, 2018
Road accident in national highway-7 between jabalpur-katni news,road accident,road accident,road accident in jabalpur district,jabalpur accident news today,car accident in madhya pradesh,car accident in sihora,car accident in nh 7,car accident in sihora,Jabalpur,jabalpur police,Jabalpur Police sp,jabalpur police website,
Road accident in national highway-7 between jabalpur-katni

जबलपुर। नेशनल हाइवे पर बेलगाम भाग रही एक कार टायर फटने से पलट गई। टायर फूटते ही कार फुटबाल की तरह उछली और जाकर खेत में गिर गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-7 पर कटनी-जबलपुर के बीच हुई। इस अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे मोटर सायकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मोटर सायकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाई के बाद शव को पोस्टमाटज़्म के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया है।

दूध बांटकर आ रहा था अभय
पुलिस के मुताबिक हरियाणा निवासी अभय यादव (45) हरदुआ के पास मजोली गांव में दूध बेचने का काम करता था। रविवार सुबह वह सिहोरा में दूध बांटकर अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमए 9598 से सुबह 10 बजे के करीब बजे के करीब गांव लौट रहा था। इसी दौरान कटनी की तरफ से आर ही एक तेज कार ने उल्दना पुलिया ठाकुर ढाबा के पास बाइक सवार अभय को तेज टक्कर मार दी। भिडं़त इतनी जोर से हुई कि बाइक सवार कई फीट दूर छिटक कर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रफ्तार अधिक होने से हादसा
पुलिस के अनुसार कटनी तरफ से तेज रफ़्तार डिजायर कार क्रमांक सीजी 04 डीडी 9909 ने बाइक सवार को टक्कर मारी। तेज रफ्तार कार अगला टायर फटने के कारण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने कार को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, पर रफ़्तार अधिक होने से कार बहक गई। कार ने सामने से आ रहे अभय को अपनी चपेट में ले लिया। भिड़ंत होने से अभय उछलकर दूर जा गिरा। जबड़ा फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त
भिड़ंत के बाद कार खेत में जाकर पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। दुघज़्टना में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। भिड़ंत कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोटर सायकिल का अलायव्हील बाहर निकल गया। बाइक में रखे दूध के डिब्बे यहां-वहां छिटक गए। मौके पर पहूंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।

Published on:
11 Feb 2018 01:37 pm