जबलपुर. पूर्व क्षेत्र बिजली कम्पनी में कार्यरत लाइन स्टाफ ने बेटे के साथ मिलकर 40 लाख से अधिक की चपत लगाई है। बेटा पिता के कार्यालय में ही ठेके पर कम्प्यूटर ऑपरेटर है। ये बंदरबांट रिटायर्ड कर्मी के पासवर्ड-आईडी का दुरुपयोग कर किया जा रहा था। प्रकरण सामने आने के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है। विजिलेंस प्रभारी आरके स्थापक की कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थापक के अनुसार फर्जी रसीद की मदद से भुगतान दर्शा कर लाखों की चपत लगाने वाले लाइनकर्मी और उसके बेटे के मामले की जांच चल रही है। दो दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी।