
viral video of Two policeman drink alcohol in hospital and ruckus
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में शनिवार को नशे में धुत हवलदार और आरक्षक ने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी डॉक्टर्स व स्टाफ को अपशब्द भी कहे। इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कम्प मच गया। सूचना पर गढ़ा से पुलिस कर्मी पहुंचे। उनके आने से पहले ही दोनों रफूचक्कर हो गए। नशे में धुत पुलिस के इन दोनों जवानों को हत्या के एक आरोपित की सुरक्षा के लिए अस्पताल में तैनात किया गया था।
ये है मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोप में जेल में बंद रवि जेठा की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने ३ फरवरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से हवलदार राजेंद्र तिवारी और आरक्षक हीरालाल पटेल की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार को हवलदार तिवारी (वर्दी में) और आरक्षक हीरालाल पटेल सिविल कपड़ों में अस्पताल से बाहर गए। दोनों के कदम और जुबान लडख़ड़ा रही थी। सिर पर नशे का सुरुर था। उन्हें देखकर ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ हैरान रह गए।
हाथ में बोतल
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि हवलदार और सिपाही नशा करने के साथ शराब की बोतल भी लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों से हुई कहा-सुनी के बाद उन्होंने शराब की बोतल बकायदा टेबिल पर रख दी। विरोध पर एक पुलिस कर्मी विरोध करते हुए भी नजर आया। बताया गया है कि जब दोनों पुलिस कर्मी पहुंचे तो वार्ड में हत्या का आरोपित रवि अकेेला था। गनीमत थी कि वह चम्पत नहीं हुआ, नहीं पुलिस के पास सिवाय पछताने के और कुछ नहीं बचता।
शिकायत पर पहुंची पुलिस
गढ़ा थाना प्रभारी केएस बघेल ने बताया कि मेडिकल अस्पताल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, हवलदार राजेन्द्र और आरक्षक हीरालाल वहां नहीं मिले। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइंस समेत उनके घरों में तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एएसपी संजीव उइके का कहना है कि वार्ड ड्यूटी पर तैनात हवलदार राजेन्द्र और आरक्षक हीरालाल ने द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत आयी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
11 Feb 2018 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
