
rail accident and indian railway train runnng status
जबलपुर। टे्रनें देर से चलते का सिलसिला थम नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनें कोहरे की मार से उबर कर जैसे-तैसे अपनी चाल पकडऩा शुरू ही की थी की शनिवार को वे फिर बेपटरी हो गई। इस बार ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह सतना रेलवे स्टेशन याडज़् में शुक्रवार शाम का हादसा बना। इस हादसे के बाद ट्रेनें अत्यधिक देर से चलीं। जबलपुर स्टेशन पर अपने निधाज़्रित समय से 4 से 14 घंटे तक ट्रेनें विलंब से पहुंची। इससे यात्री हलाकान होते रहे। इस दिन दोपहर बाद तक टे्रनों को रोक-रोककर निकाला गया।
दो-दो घंटे तक रुकीं रही ट्रेन
सतना स्टेशन याडज़् में हुई दुघज़्टना के चलते ट्रेनों को वहां से निकलने में दो-दो घंटे तक का समय लगा, इन्हें रोक रोककर चलाया गया। इससे अप-डाउन दोनों दिशाओं की टे्रनें प्रभावित हुई। संघमित्रा एक्सप्रेस, यशवंतपुर सुपरफास्ट, सिकंदराबाद स्पेशल, एलटीटी जाने वाली पवन एक्सप्रेस, पुणे जाने वाली एक्सप्रेस को दो घंटे से ज्यादा सतना में ही देर हुई। सतना से इटारसी जाने वाली पैसेंजर को 2.40 घंटे देर से रवाना किया गया।
14 घंटे तक का विलंब
12520 अप कामाख्या-एलटीटी सुपरफास्ट 13.25 घंटे,
12190 अप निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 6.25 घंटे,
11062 अप दरभंगा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 9.50 घंटे,
12296 अप दानापुर-बेंगलुरू संघमित्रा एक्सप्रेस 8.20 घंटे,
22351 अप पटना-यशवंतपुर सुपरफास्ट 7.45 घंटे,
07092 अप रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 9.05 घंटे,
12166 अप वाराणसी-एलटीटी सुपरफास्ट 5.50 घंटे,
12150 अप दानापुर-पुणे सुपरफास्ट 5.50 घंटे,
15205 अप लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 2.35 घंटे,
13201 अप राजेन्द्रनगर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस 3 घंटे,
51672 सतना-इटारसी पैसेंजर 2.40 घंटे,
12168 अप वाराणसी-एलटीटी सुपरफास्ट 2.15 घंटे,
12191 डाउन नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 1 घंटे,
17610 डाउन पूणाज़्-पटना एक्सप्रेस 1 घंटे,
13202 डाउन एलटीटी-राजेन्द्रनगर जनता एक्सप्रेस 1.10 घंटे,
11034 अप दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस 7 घंटे, देर से जबलपुर आई।
जनता का इंजन फेल
जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण शनिवार को टे्रन एक घंटे तक बीच रास्ते खड़ी रही। जानकारी के अनुसार 13201 अप राजेन्द्रनगर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस का इंजन डुंडी स्टेशन के पास फेल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर जबलपुर से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके बाद एक घंटे से खड़ी टे्रन रवाना की गई।
Published on:
11 Feb 2018 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
