वर्षों से पता नहीं
जबलपुर डिवीजन के 150 से ज्यादा कर्मचारी लम्बे समय से ड्यूटी से गायब बताए जा रहे हैं। जीएम कार्यालय के भी ३६ कर्मचारी एेसे बताए जा रहे हैं। पमरे में यह आंकड़ा चार सौ के पार है। जबलपुर डिवीजन के कई कर्मचारी वर्षों से ड्यूटी से गायब हैं। इनमें लोको पायलट, इंजीनियर, टीटीई, टीसी, गैंगमैन, फिटर, हेल्पर, खलासी शामिल हैं। कई पर मेजर चार्जशीट देने की कार्रवाई भी की जा चुकी है।