
Jabalpur News :मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' यात्रा का आगाज हो गया है। यात्रा की शुरुआत शहीद स्मारक गोल बाजार से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री राकेश सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।
शहीद स्मारक गोल बाजार से शुरू हुई लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा मालवीय चौक, गंजीपुरा, लार्ड गंज, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक होते हुए यात्रा शहीद स्मारक पहुंच रही है। रास्ते मे 50 से ज्यादा मंच लगाए गए हैं, जो फूल बरसाते हुए यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। वहीं, इन मंचों से यात्रा में शामिल लोगों को तिरंगे वाली पगड़ी पहनाकर बुके भेंट कर स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान बैंड दल, ढोल बजाते चल रहे हैं। साथ ही, तलवारबाजी का प्रद्शन भी किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, यात्रा के सवागत के लिए लगे ये मंच पुरोहित, क्षत्रिय, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, साहू समाज, जैन सकमज, पंजाबी समाज के साथ साथ व्यापारी संगठनों द्वारा लगाया गया है। ये सभी थोड़ी थोड़ी दूर पर यात्रा स्वागत कर रहे हैं।