Sensational revelation in Jabalpur loot and murder case : आरोपी पति ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की थी। पति ने के लिए इस घटना को सुनियोजित ढंग से लूट से जोड़कर रचा था।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में दो दिन पहले देर रात को हुई लूट की आड़ में हत्याकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में हत्यारा कोई अज्ञात व्यक्ति नहीं बल्कि जान गवाने वाली महिला का पति ही निकला। आरोपी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की थी। पति ने पत्नी की हत्या करने के लिए इस घटना को सुनियोजित ढंग से लूट से जोड़कर रचा था, ताकि कोई उसपर शक न कर सके।
आपको बता दें कि शनिवार की रात आरोपी पति ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी थी। गर्भवती महिला की साड़ी से ही आरोपियों ने उसका गला घोटा था। आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने खुद पर भी हमला करवाया था। माढ़ोताल थाना इलाके में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई थी।
कजरवारा में रहने वाले शुभम चौधरी अपनी गर्भवती पत्नी रेशमा को घुमाने के बहाने साथ गया था। पति - पत्नी के साथ कार में डेढ़ साल का बेटा भी मौजूद था। साजिश के मुताबिक आरोपी के 4 दोस्तों ने कार पर पत्थरों से हमला कर उसे रुकवाया। इसके बाद दंपत्ति पर एकाएक हमला कर दिया। इस तरह प्लानिंग के तहत लूट के दौरान हत्या को सुनियोजित ढंग से फिट करने का प्रयास किया।
इधर, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रेशमा तो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने की थी। फिलहाल, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने किसी अन्य लड़की के प्रेम जाल में पड़कर अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी पति की प्रेमिका से भी पूछताछ होगी।