
मध्य प्रदेश के लाल और छिंदवाड़ा जिले के एक और वीर सपूत ने शनिवार को देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। जिले के लोनिया करबल में रहने वाले विक्की पहाड़े जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हैं। शहीद विक्की पहाड़े वायु सेवा के कॉर्पोरल पद पर पदस्थ थे। सोमवार को जवान का पार्थिव देह उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि, उनके अंतिम दर्शन के लिए सीएम मोहन यादव भी लोनिया पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि बीते 15 दिन पहले ही विक्की पहाड़े अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने आए थे।
खास बात ये है कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े 15 दिन पहले अपनी बहन की शादी में शिरकत करने के बाद जम्मू-कश्मीर में अपनी यूनिट में शामिल होने के लिए घर से निकले थे तो शायद ही किसी ने ऐसी कल्पना की होगी कि ये उनकी अंतिम यात्रा सबित होगी। यही नहीं, अगले महीने ही विक्की पहाड़े अपने 5 साल के बेटे का जन्मदिन मनाने वाले थे। परिवार के लोगों ने कहा कि कहां तो विक्की कह रहे थे कि बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे, लेकिन आज हम उनकी ही अर्थी उठा रहे हैं।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, विक्की पहाड़े साल 2011 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी रीना और बेटा हार्दिक है। उन्होंने बताया कि पहाड़े अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के बाद 18 अप्रैल को अपनी यूनिट में लौटे थे।
विक्की पहाड़े का शव जब उनके पैतृक आवास छिंदवाड़ा पहुंचा तो हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई अपने हीरो को अंतिम विदाई देना चाहता है। आंखें नम हैं तो परिवार के हालात को लेकर गम भी है। अगले महीने ही विक्की पहाड़े अपने 5 साल के बेटे का जन्मदिन मनाने वाले थे। उससे पहले उनका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने कहा कि कहां तो विक्की कह रहे थे कि बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे, लेकिन आज हम उनकी ही अर्थी उठा रहे हैं।
आपको बता दें कि पहाड़े उन पांच कर्मियों में शामिल थे, जो शनिवार शाम को कश्मीर के पुंछ जिले के शाह सितार के पास भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में गंभीर रूप घायल हुए थे। बाद में इाज के दौरान सैन्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
Published on:
06 May 2024 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
