जबलपुर

यहां मिलते हैं शादी के सबसे अच्छे लहंगे, नई-नई वैरायटी उपलब्ध

यहां मिलते हैं शादी के सबसे अच्छे लहंगे, नई-नई वैरायटी उपलब्ध  

2 min read
Nov 10, 2018
lehenga
lehenga

जबलपुर। वेडिंग सीजन का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में वेडिंग के दौरान अलग-अलग पैटर्न के साइड लहंगे गल्र्स की पर्सनैलिटी को निखारने का काम कर रहे हैं। इसमें जहां मस्तानी पैटर्न का ड्रेस गल्र्स को डिफरेंट लुक दे रहा है, वहीं प्रियंका चौपड़ा और सोनम कपूर जैसे लुक के लिए भी सिटी गल्र्स साइड लहंगे कैरी कर रही हैं। शादी में दुल्हन की तरह तो नहीं, लेकिन दुल्हन से कम भी कोई नहीं दिखना चाहता। इसके लिए गल्र्स लहंगों की वैरायटीज को केवल सबसे ज्यादा चूजी हो जाती हैं, ताकि वेडिंग सेरेमनी में उनकी ड्रेस उन्हें साइड लहंगे के साथ भी सेंटर ऑफ अट्रैक्टशन बना सके। इसके लिए इन दिनों वेडिंग फंक्शन में नेट और पर्ल कलेक्शन के साथ जरदोजी एम्ब्रायडरी से तैयार किए गए लहंगों का ट्रेंड अधिक देखने को मिल रहा है।

news facts

वेडिंग सीजन में गल्र्स के लिए डिफरेंट लुक के लिए नए कलेक्शन...
साइड लहंगे में भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दिखने का क्रेज
मार्केट में भी कई वैरायटीज

मार्केट में भी दुल्हनों के साथ-साथ मिलने वाले साइड लहंगे भी काफी शानदार वैरायटीज में मिल रहे हैं। इतना ही नहीं साइड लहंगों की वैरायटीज कुछ ऐसी भी हैं, जो दुल्हन लहंगे से कम नहीं नजर आ रही है। इस बार साइड लहंगों में सबसे ज्यादा इनोवेशन देखने को मिल रहा है। इसके चलते जरदोजी, ब्रासो और नेट के मैटेरियल के साथ जबर्दस्त डिजाइनर लहंगे मिल रहे हैं।

सेलिब्रेटीज से इंस्पायर कलेक्शन
सिटी गल्र्स को शादी में पहनने के लिए सेलिब्रेटीज से इंस्पायर कलेक्शन पसंद आ रहा है। इसके चलते मस्तानी पैटर्न का ड्रेस और सोनम कपूर का स्टाइल सिटी गल्र्स दुल्हन के साथ-साथ साइड लहंगे में भी पसंद कर रही हैं। पिंक मैजेंटा, रॉयल ब्लू और ब्लू मैजेंटा कलर में सबसे ज्यादा इन साइड लहंगों की डिजाइन कलेक्शन में नम्बर वन पर है।

ज्वेलरी का भी स्पेशल सलेक्शन
साइड लहंगों के साथ सिटी गल्र्स लाइट वैट ज्वैलरी कैरी करना पसंद कर रही हैं। इसके लिए ट्रिपल लेयर मांग टीका के साथ डबल लेयर नोज रिंग की डिमांग भी ज्यादा है। सिटी गल्र्स मस्तानी के लुक में पद्मावती ज्वैलरी का कॉम्बो भी सलेक्ट कर रही हैं।

Published on:
10 Nov 2018 11:00 am