कंट्रोल के बाहर हुई शक्तिपुंज, संघमित्रा

श्रीधाम एक्स.और पाटलीपुत्र से बेंगलुरू जाने वाली 12296 अप संघमित्रा की लेटलतीफी से तो रेल अफसर भी परेशान

less than 1 minute read
Aug 12, 2016
Well now not hanging on the doors of the train or sitting
जबलपुर. हावड़ा-जबलपुर 11448 अप शक्तिपुंज एक्सप्रेस, नई दिल्ली से जबलपुर आने वाली 12191 डाउन श्रीधाम एक्स.और पाटलीपुत्र से बेंगलुरू जाने वाली 12296 अप संघमित्रा की चाल कंट्रोल के बाहर हो गई है। रोजाना देर से चल रहीं इन गाडि़यों ने यात्रियों को हलाकान कर रखा है। श्रीधाम एक्स. की लेटलतीफी से तो रेल अफसर भी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी ये तीनों गाडि़यां देर से जबलपुर पहुंचीं। शक्तिपुंज 3 घंटे, श्रीधाम 3.10 घंटे देर से आईं। संघमित्रा एक्स. 3 घंटे लेट आकर आगे की ओर रवाना हुई। इसी तरह 13201 अप जनता एक्स. एक घंटे, 13202 डाउन जनता एक्स, 11093 डाउन महानगरी एक्स.और 12149 डाउन पाटलीपुत्र सुपरफास्ट 50-50 मिनट देर से पहुंचीं।


Published on:
12 Aug 2016 11:44 pm
Also Read
View All