Shani Dosh : शनिदेव को प्रसन्न करने के चक्कर में लोग अब न केवल नर्मदा को दूषित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें जाने अनजाने में जीव हत्या का दोष भी लग रहा है।
Shani Dosh : शनिदेव को प्रसन्न करने के चक्कर में लोग अब न केवल नर्मदा को दूषित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें जाने अनजाने में जीव हत्या का दोष भी लग रहा है। इन दिनों नर्मदा में तेल अर्पित करने वालों की होड़ लगी हुई है। शहर के दूर नर्मदा के किनारों पर ऐसे नजारे शनिवार और मंगलवार को देखे जा सकते हैं। पिछले दो महीनों से लम्हेटाघाट के शनिकुंड में हर हफ्ते बड़ी मात्रा में लोग नर्मदा में शनिदेव के नाम पर तेल अर्पित कर उसे दूषित कर रहे हैं। यह तेल जलीय जीवों के जीवन पर संकट पैदा कर रहा है।
स्थानीय नाविकों ने बताया शनिकुंड में शनिदेव को तेल अर्पित किया जाता रहा है। लेकिन पिछले दो महीनों में यहां एक अलग ही चलन देखने मिल रहा है। कई पुजारी, तांत्रिक व आम लोग शनि देव के बजाय नर्मदा में सीधे तेल प्रवाहित कर रहे हैं। जिससे पूरे कुंड में 60 से 80 फीट तक तेल की परत जम गई है। इससे बड़ी मात्रा में किनारों पर रहने वाली मछलियां और अन्य जलीय जीव मर रहे हैं। लोगों को मना करने पर लडऩे पर उतारू हो जाते हैं।