जबलपुर

मायके से लौट रही वृद्धा के साथ कुछ हुआ ऐसा कि सन्न रह गए लोग

गोसलपुर में 62 वर्षीय महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, 24 वर्षीय युवक के कबूलनामा सुनकर समाजशास्त्री भी भौचक्के  

3 min read
murder of 62-year-old woman in Gosalpur

जबलपुर। मायके से लौटते समय गायब हुई गोसलपुर क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय महिला मर्डर का खुलासा समाज को झकझोर देने वाला है। वारदात के बाद गिरफ्त में आए 24 वर्षीय युवक के कबूलनामा सुनकर समाजशास्त्री भी भौचक्के रह गए। नशे में युवक पशुता पर उतर आया था। उसने वृद्धा के साथ बलात्कार किया और डंडा से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया था। उसके शव को माइनर नहर में घसीट कर एक किमी दूर झाडिय़ों में छिपा दिया था। खुद का पैंट व जूता भी वारदात के थोड़ी दूर छोडकऱ अंडरवीयर व बनियार में घर भाग गया था।
वृद्धा की हत्या की वारदात जितना विभत्स और सन्न करने वाला है। उतना ही आरोपी को दबोचने में पुलिसियां पड़ताल भी कम किस्सागोई नहीं है। सोमवार दोपहर में महिला बरेला स्थित मायके से घर के लिए निकली थी। उसे आखिरी बार गोसलपुर बस स्टैंड पर बस से उतरते हुए देखा गया था। महिला गांव जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। और शाम छह-सात बजे के बीच उसे बेली मोड़ पर देखे जाने की जानकारी हुई मिली थी। शाम सात बजे तक वृद्धा घर नहीं पहुंची तो बेटा तलाश में निकला। मामा को बरेला में कॉल किया। वहां से बताया गया कि वह पहुंच गई होगी। वह बस स्टैण्ड से घर तक मां को ढूढ़ता रहा। फिर डायल-100 पर इसकी सूचना दी।

IMAGE CREDIT: patrika

वारदात स्थल के पास मिले आरोपी के कपड़े से हुआ खुलासा-
तलाश के दौरान बेरी हार गांव के पास माइनर नहर पुलिया के आगे गुमशुदा वृद्धा का बैग और उसके कपड़े मिले। थोड़ी दूरी पर जींस पेंट, एक जोड़ी जूते मिले। पेंट की जेब से एक पर्स और एक पर्ची जिसमें सोनू पटेल के साथ मोबाइल नम्बर लिखा था। पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर सोनू पटेल को हिरासत में लिया। सोनू ने बताया कि वह कार्पेंटरी का काम करता है। सुबह बम्होरी निवासी जोगिंदर भूमिया जो बेलदारी का काम करता है, को अपना मोबाइल नम्बर लिख कर दिया था। फिर पुलिस ने नशे में धुत जोगिंदर भूमिया को देर रात उठाया। उसे टूटने में पुलिस को 12 घंटे लगे। मंगलवार दोपहर में उसने जो खुलासा किया, उस पर शायद यकीन करना मुश्किल था, लेकिन शव की बरामदगी के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई।

IMAGE CREDIT: patrika

नशे में वहशी बन गया था आरोपी
आरोपी ने जो खुलासा किया वो कुछ यूं हैं कि-सात बजे वृद्धा अकेले पैदल घर लौट रही थी। पुलिया पर बैठा जोगिंदर भूमिया ने वृद्धा को अकेला देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। उसनेे महिला को डरा-धमका कर खेतों की ओर ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। फिर अपना पाप छिपाने महिला के सिर पर डंडा से वार कर हत्या कर दी। लाश को करदही नाला के पानी में गिराकर घसीटते हुए एक किमी तक ले गया और फिर धमकी हार तरफ नाला के पानी से निकाल कर उरई की झाडिय़ों में छिपा दिया था। वहां से वह अंडरवीयर व बनियान में अपने गांव बम्होरी भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला का नग्र हालत में शव बरामद किया था।
24 घंटे में खुलासा-
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुधवार को इस सनसनीखेज और सन्न कर देने वाले हत्या और बलात्कार की दोहरे वारदात का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मामले के खुलासे में एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, क्राइम एएसपी गोपाल खंडेल, टीआई सिहोरा, खितौला और गोसलपुर थाने की संयुक्त टीम ने बेहतर कार्य किया। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 302(हत्या), 201(शव छिपाना) भादवि का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है। आरोपी ने वारदात में अन्य लोगों के शामिल होने की बात कह गुमराह करने की कोशिश भी की, लेकिन किसी अन्य के शामिल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई।

IMAGE CREDIT: patrika
Published on:
09 Sept 2020 03:51 pm
Also Read
View All