जबलपुर

इस शहर में नहीं पड़ती पंखे की जरूरत, आग उगलते सूरज में भी रहता है ठंडा

इस शहर में नहीं पड़ती पंखे की जरूरत, आग उगलते सूरज में भी रहता है ठंडा  
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 10:03 AM IST
green field corridor
special story of world environment day

जबलपुर. संस्कारधानी को 'नो-फैन' सिटी बनाने वाला नर्मदा का उजड़ता ग्रीन बेल्ट और मदनमहल की गायब हो चुकी हरियाली ने शहर को भट्ठी बना दिया है। अब शहर अलसुबह से तपना शुरू होता है तो देर रात भी राहत नहीं मिलती। हवा में धूल-धुआं का घुलता प्रदूषण हमें बीमार बना रहा है। शहर में सड़कों के चौड़ीकरण में हमने अपने ही हाथों से छांव व ठंडक दे रहे पेड़ों की बलि दे दी।

about-

विश्व पर्यावरण दिवस आज- मई में औसत से डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमान
हरियाली है पर्यावरण की आत्मा, इसे न उजाड़ें, शहर को भट्ठी बनने से बचा लें

शहर का औसत तापमान दो डिग्री तक बढ़ गया है। पिछले दस साल में लगातार दो-दो महीने तापमान ४० डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का नाम नहीं लेता। अभी नहीं चेते तो बहुत देर हो जाएगी। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सबको ये संकल्प लेना होगा कि नर्मदा के ग्रीन बेल्ट को फिर से हरा-भरा करेंगे। मदनमहल की पहाड़ी को संरक्षित कर उसकी हरियाली लौटाएंगे। साल भर पहले नर्मदा के ग्रीन बेल्ट में रोपे गए छह लाख पौधों में लम्हेटाघाट में उचित देखभाल के चलते ग्रोथ कर रहे २५ हजार पौधे हमें हरियाली की शीतलता को बचाए रखने की कोशिशों का संदेश दे रहे हैं।

खाली हो रहा शहर का ऑक्सीजन टैंक
मदन महल पहाड़ी, सिद्धबाबा पहाड़ी, नीलगिरि पहाड़ी, टनटनिया पहाड़ी, छटी टोंग, बरगी हिल्स, बजरंग नगर पहाड़ी शहरवासियों के लिए ऑक्सीजन टैंक का काम करती थी। कब्जे, अवैध निर्माण से हरियाली का दायरा सिमट रहा है। विकल्प के तौर पर पर्याप्त उद्यान भी विकसित नहीं किए गए। १६ लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में सिर्फ ३२५ उद्यान हैं। अर्थात् शहर में ५ हजार से ज्यादा लोगों पर एक उद्यान है।

शहर की हरियाली को इस तरह बिगाड़ा
05 हजार पेड़ पांच साल में नगर निगम सीमा में काटे
1.81 लाख पेड़ जिले में काटे गए
1500 पेड़ों पर कटंगा-ग्वारीघाट मार्ग पर चली कुल्हाड़ी
900 पेड़ छोटी लाइन फाटक-तिलवाराघाट मार्ग पर काटे
40 पेड़ हाल ही में मदन महल स्टेशन लिंक रोड पर काटे गए
125 पेड़ नॉन मोटराइज्ड ट्रैक निर्माण के लिए काटने की तैयारी
06 फीसदी हरियाली घटी दस साल में

प्रदूषण भी बढ़ा: पीएम 10का स्तर 148 माइक्रोग्राम पहुंचा
पीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार पीएम 10 का औसत स्तर जबलपुर में 148 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया है, जो प्रदेश के तीन और महानगरों के मुकाबले अधिक है। हैरानी की बात यह है कि यहां सबसे कम औद्योगिक विकास के बावजूद एेसे हालात बन रहे हैं। तिलवारा पार मानेगांव और कुं डम मार्ग पर अमझर में खुले में क्रशर का संचालन भी प्रदूषण का बड़ा कारण है। विशेषज्ञों के अनुसार फोरलेन सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज के बड़े प्रोजेक्ट से भी प्रदूषण बढ़ रहा है।

Published on: