जबलपुर

कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

-शीतलामाई इलाके में देर रात हुई दुर्घटना

less than 1 minute read
Jan 28, 2021
ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत
ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत

जबलपुर. जिले के शीतला माई इलाके में बुधवार व गुरुवार की दरम्यानी रात ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सूरज कोरी, राहुल बेन, योगेश तिवारी, अनिकेत और कुणाल के साथ रांझी की ओर जा रहे थे। शीतला माई के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सूरज कोरी को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से भागे ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
28 Jan 2021 02:08 pm