जबलपुर

मौसम ले रहा करवट: सर्दी हो रही कम, धूप हुई तल्ख

मौसम ले रहा करवट: सर्दी हो रही कम, धूप हुई तल्ख

less than 1 minute read
Feb 27, 2021
summer season

सुबह-शाम लगने वाली हल्की जबलपुर। फागुन के करीब आते ही मौसम बदलाव की आहट दे रहा है। अब तक सुबह-शाम लगने वाली हल्की सर्दी धीरे-धीरे गायब हो रही है। दोपहर में धूप तेज होने लगी है। दिन में प्यास बढ़ गई है। गला तर करने के लिए सडक़ किनारे गन्ने और नींबू पानी की दुकानें सजने लगी हैं। पारा उछाल मार रहा है। घर-कार्यालयों में पंखें घूमने लगे हैं। तापमान सामान्य से ऊपर हो गया है। मौसम में बदलाव की बयार आ गइ है। हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। हवा का रुख बदलने के साथ अभी पारे में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को सुबह के समय तीन-चार घंटे तक उत्तर और उत्तर-पूर्वी हवा चली। ठंडी हवा से मौसम का मिजाज कुछ देर के लिए बदला। इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हुई। यह 33.2 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। लेकिन सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा बना रहा। बाकी समय आयी पश्चिमी हवा से मौसम में गर्मी बढ़ी। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यह 16.5 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। सामान्य से दो डिग्री सी ऊपर बना रहा।

आद्र्रता सुबह के समय 62 और शाम को 32 प्रतिशत थी। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी हवा औसतन 1-2 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुइ है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। लेकिन उसके शहर को प्रभावित करने की सम्भावना नहीं है। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है।

Published on:
27 Feb 2021 01:42 pm
Also Read
View All