जबलपुर

Summer update : एमपी में गर्मी की दस्तक, कल बादल-बारिश के आसार

Summer update : शहर में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी की दस्तक हो गई है।

2 min read
Feb 20, 2025

Summer update : शहर में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी की दस्तक हो गई है। दिन में पारा लगातार 30 डिग्री के पार चल रहा है। रात का न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते ठंड लगभग गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बादल छा सकते हैं। 20 फरवरी को दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 21 फरवरी को जबलपुर संभाग सहित प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है।

Summer update : मौसमी प्रणालियां सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अलग-अलग स्थानों पर बने इन मौसमी प्रणालियों के असर से हवा का रुख बदल गया है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिससे बादल-बारिश की स्थिति बन गई है।

Summer update

Summer update : दिन-रात में सामान्य से ज्यादा तापमान

बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इससे रात को ठंड महसूस नहीं हुई । दिन में चटक धूप के चलते अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

Also Read
View All

अगली खबर