7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulldozer : जबलपुर में 18 सौ घरों पर चलेगा बुलडोजर, 25 फरवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

Bulldozer : पहाड़ी को संरक्षित करने की कवायद का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 15 Feb 2025, 2:32 PM IST

Bulldozer on Encroachment

Bulldozer on Encroachment

Bulldozer : मदन महल पहाड़ी को संरक्षित करने की कवायद का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। 25 फरवरी से यहां रहने वाले परिवारों को तेवर में विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पहाड़ी पर काबिज 18 सौ अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलेगा। जिला प्रशासन ने इसके पहले वर्ष 2022 में पहाड़ी पर बड़ी संख्या में मकानों को जमींदोज किया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर मदन महल पहाड़ी पर अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। इनकी वजह से पहाड़ी को भारी नुकसान हुआ था। आने वाले दिनों में आइसीएमआर के सामने से बाजनामठ तक चिन्हित अतिक्रमणों को हटाकर वहां पौधरोपण किया जाएगा। इससे पहले चौहानी, त्रिपुरी चौक और आसपास के इलाकों से मकान तोड़कर हजारों पौधे लगाए गए थे।

crowd of Maha Kumbh : महाकुंभ की भीड़ से हादसों का हाइवे बनी रीवा-नागपुर रोड, एक माह में आधा दर्जन की मौत

Bulldozer : 450 वर्ग फीट भूखंड का आवंटन

जिन लोगों को पहाड़ी से विस्थापन स्थल के लिए शिफ्ट किया जाना है, उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से 450 वर्ग फीट का भूखंड दिया जा रहा है। तेवर में इसके लिए 25 एकड़ जगह आवंटित की गई है। जिला प्रशासन नगर निगम की सहायता से यहां जमीन समतल करने के अलावा सड़क, नाली का निर्माण करा रहा है। बिजली के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Bulldozer : पुनर्वास के लिए व्यवस्थाएं

शुक्रवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने इस सम्बंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार मदन महल पहाड़ी में निवासरत लोगों के पुनर्वास शीघ्रता से किए जाएं। पुनर्वास के लिए प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। पुनर्वास स्थल पर जगह-जगह वाटर स्टैंड पोस्ट बनाया जाए। उन्होंने एसडीएम अनुराग सिंह से कहा कि शिफ्टिंग होने वाले लोगों के साथ बैठक करें।

Bulldozer : मदन महल पहाड़ी से अतिक्रमणकारियों को तेवर में विस्थापित किया जाना है। पहाड़ी पर अलग-अलग जगह 15 सौ से 18 सौ अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। विस्थापन स्थल पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। 25 फरवरी से शिफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा।

  • अनुराग सिंह, एसडीएम, गोरखपुर