जबलपुर

कांग्रेस नेता पचौरी ने सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा पर मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पचौरी का बड़ा बयान
2 min read
suresh Pachauri's big statement
सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा पर मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पचौरी का बड़ा बयान

जबलपुर। ‘मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं है। सरकार का इस पर नियंत्रण नहीं रहा। इसलिए महिला और बालिकाओं के साथ रोजाना दुष्कृत्य हो रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रह गया है। ऐसे में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है।

किसान और आम सब परेशान
एक कार्यक्रम में शामिल होने आए वरिष्ठ नेता पचौरी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आम आदमी और किसान दोनों ही परेशान है। उनके लिए योजनाएं बन रही हैं लेकिन कारगर नहीं है। अपराधों का प्रदेश गढ़ बन रहा है। यदि इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दुष्कर्म के मामलों की बाढ़ जैसी आ गई है। यह इस बात का प्रमाण है कि शासन और प्रशासन व्यवस्था में दोष है। जनता खुद इसका जवाब देगी। विधायक तरुण भानोत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा एक दिखावा है। उनके शासनकाल में किसानों और आम जनता को कोई राहत नहीं मिली है, लोग परेशान हैं। सीएम शिवराज केवल वादों की मुख्यमंत्री रहे हैं, उनके ज्यादातर वादे आज तक हकीकत बनकर सामने नहीं आए हैं।

कांग्रेसजनों को दिया ये संदेश
वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने मालगोदाम चौराहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तय किया है कि प्रदेश में जहां भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार हैं, उन्हें कांग्र्रेस से जोडऩा प्रमुख काम होगा। क्योंकि वह कहीं न कहीं कांग्रेस के सदस्य रहे हैं। शहर सेवादल के मुख्य संगठन झल्लेलाल जैन ने बताया कि उन्होंने संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Published on:
16 Jul 2018 11:01 pm