जबलपुर

जानिए किन राशियों के लिए शुभ फलदायक होगा Surya ka Rashi Parivartan

-12 फरवरी को हो रहा Surya Rashi Parivartan- सूर्य का शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हो रहा प्रवेश- मेष, वृष, कन्या और धनु राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

2 min read
Feb 09, 2021
Surya ka rashi parivartan

जबलपुर. तीन दिन बाद वायुमंडल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। इसके तहत 12 फरवरी को Surya Rashi Parivartan होने जा रहा है। इस दिन भगवान भास्कर यानी सूर्य, मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में सूर्य 14 मार्च 2021 तक रहेंगे। 14 मार्च को एक बार फिर सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। बता दें कि सूर्य प्रत्येक राशि में करीब एक माह रहते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जानते हैं किस राशि के जातकों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या होगा असर... ।

सूर्य के राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर असर

मेष - इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अपने सीनियर अधिकारियों व परिवार में विवाद करने से बचें। यह समय आपके लिए कई प्रकार से शुभ रहेगा।

वृष- इस राशि से जुड़े व्यापारी और विद्यार्थियों के लिए भी शुभ योग बनेंगे। धन लाभ, आय में वृद्धि व नौकरी लगने के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन- आपकी धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। किसी महत्पूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।

कर्क - राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन शारीरिक कष्ट मिल सकता है। आकस्मिक खर्च से धन हानि की संभावना बनेगी।

सिंह - सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर दिखाने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ व अन्य प्रकार के आर्थिक लाभ का शुभ योग रहेगा।

कन्या- इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा।

तुला - राशि परिवर्तन से 14 मार्च तक का समय व्यापारियों के लिए ये योग बेहतर रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक - आपके लिए मानसिक अशांति वाला समय रहेगा। कार्यों में संघर्ष बढ़ेगा। हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

धनु - इस राशि के जातकों के लिए कार्य में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए भी नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।

मकर- आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने की सलाह है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए अच्छा समय है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन - इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य की राशि परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। छात्र और नौकरी पेशा लोगों को लाभ के मौके मिलेंगे।

Published on:
09 Feb 2021 02:14 pm
Also Read
View All