
शादी के 14 महीने बाद फंदे से लटकी मिली व्यापारी की पत्नी, ससुराल वाले कह रहे आत्महत्या
कोतवाली थाना अंतर्गत दरहाई (सराफा) निवासी चावल व्यापारी की पत्नी रविवार की रात फंदे से लटकी मिली। चावल व्यापारी व उसके परिजन आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। चावल व्यापारी रोहित राठौर ने १४ माह पहले सीहोर निवासी साक्षी राठौर (२३) से प्रेमविवाह किया था। बाद में उनकी अरेंज मैरिज हुई थी। रविवार की रात पौने नौ बजे परिजन साक्षी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजन ने बताया कि साक्षी ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई थी। रोहित और उसके पिता राजेश राठौर ने बताया कि घटना से पहले साक्षी ने सबके साथ मिलकर रात ७.३० बजे पूजा-पाठ किया और फिर कमरे में चली गई थी। साक्षी की तीन महीने की बेटी भी है। सीहोर निवासी विनोद राठौर, बेटा स्वपनिल और पत्नी के साथ सोमवार को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। स्वप्निल का कहना है कि साक्षी का पति रोहित सहित अन्य परिजन दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे।
-------------------------
स्वदेशी जागरण मंच ने शहरभर में बनाई मानव श्रृंखला, चीनी माल के बहिष्कार के लिए आवाज बुलंद
चीनी माल के खिलाफ शहर के लोगों ने सड़कों पर मानव श्रृंखला बनाई। हाथों में हाथ पकड़कर इन लोगों ने इन वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। लोगों को यह संदेश भी दिया कि वह देशहित में चीन की जगह स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। शहर के अनेक स्थानों पर हुए कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान समिति की ओर से दोपहर से शाम तक शहर के प्रमुख स्थानों पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया।
--------------------
तीन को स्वाइन फ्लू, मेडिकल में भर्ती
शहर में सोमवार स्वाइनफ्लू के तीन नए मरीज सामने आए। स्वाइनफ्लू के १३ संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए सोमवार को भेजे गए थे। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी के अनुसार सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित विक्टोरिया जिला असपताल व निजी अस्पताल में भर्ती १३ मरीजों के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय जनजाति आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र भेजे गए थे। जहां से ३ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
--------------------
मप्र हाई कोर्ट में बढ़ते जा रहे लंबित मामले, बड़ी वजह जजों की कमी
जबलपुर. मप्र हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह जजों की कमी को बताया जा रहा है। पेंडेंसी कम करने के लिए नेशनल लोक अदालत, प्री-लिटिगेशन, मिडिएशन व अन्य तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। लंबित मामलों की संख्या दिसंबर 2016 तक 2 लाख 73 हजार के पार पहुंच चुकी है। रोज तीनों खंडपीठों में चार से पांच सौ मामले पहुंच रहे हैं। हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर सहित ग्वालियर व इंदौर की खंडपीठों में रोजाना तीन से चार सौ मामले निराकृत किए जा रहे हैं।
----------------
'सादगी-सुचिता और सरलता थी पं दीनदयाल की पहचान, जनसंघ के संस्थापक की 101वीं जयंती पर भाजपा ने महानगर व सभी 14 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित
सादगी-सुचिता और सरलता ही पं दीनदयाल उपाध्याय की पहचान थे। उनका का मानना था की समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद व्यक्ति के एकांगी विकास की बात करते हैं जबकि व्यक्ति की समग्र जरूरतों का मूल्यांकन किए बिना कोई भी विचार भारत के विकास के अनुकूल नहीं होगा। उन्होंने भारतीयता के अनुकूल पूर्ण भारतीय चिंतन के रूप में एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया जो भाजपा की विचारधारा का आदर्श है।
----------------
पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव- २०१७ का दूसरा दिन भी उत्साह के नाम रहा, भव्य समापन आज, गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाई गरिमा
काठियावाड़ी पारंपरिक वेशभूषा में मॉडर्न स्टाइल पॉमपॉम ड्रेस का तड़का, ठेठ गुजराती गरबा में भांगड़े की मस्ती। भक्ति और मस्ती के इस रेले में हर कोई झूम रहा था। सोमवार को संस्कारधानी के खास और आम भव्य आयोजन के गवाह बने। उत्साह और उल्लास के मेले में भक्ति की झलक दिखी। 'पत्रिकाÓ प्रजेंट्स पानबहार डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन भी शहीद स्मारक, गोलबाजार प्रागंण खचाखच भरा रहा। सर्किल में जहां प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया खेलकर शक्ति की आराधना की, वहीं सर्किल के बाहर बैठे लोगों ने भी इस इवेंट को भरपूर एंजॉय किया।
--------------------------------
चीनी सामग्री का बहिष्कार, विरोध में बनाई मानव श्रृंखला, कटनी, नरसिंहपुर, गाडरवारा सहित अंचल में जगह-जगह चीनी सामग्री के खिलाफ प्रदर्शन
चीनी सामग्री के विरोध में सोमवार को अंचल के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग प्रदर्शन हुए। राष्ट्रीय स्वेदशी जागरण मंच के बैनर तले लोगों ने रैली निकाली। मानव श्रृंखला बनाई और चीनी सामग्री के बहिष्कार के लिए आम लोगों से अपील की है। नरसिंहपुर में विदेशी वस्तुओं के खिलाफ बुलंद की आवाज नरसिंहपुर राष्ट्रीय स्वदेशी अभियान के तहत नरसिंहपुर में एक विशाल मानव श्रृंखला रैली निकाली गई
----------------------
खबरों को विस्तार से देखने के लिए यहां क्लिक करें-