जबलपुर

सीजन का सबसे ठंडा दिन, मौसम फिर बदल सकता है रंग!!!

- सोमवार को थी सीजन की सबसे सर्द सुबह, 8.6 डिग्रीसेल्सियस रेकॉर्ड हुआ तापमान
less than 1 minute read
Nov 23, 2020
Feature image

जबलपुर. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्र दाब के चक्रवात के आकार लेने की सम्भावना है। इनके प्रभाव से मौसम में आने वाले दिनों में परिवर्तन हो सकता है। आने वाले एक-दो दिन में तापमान में मामूली वृद्धि जारी रह सकती है, लेकिन सर्दी का दौर अभी बना रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहने की सम्भावना है।
आसमान से काले बादल छंटने के बाद से लुढक़ रहे पारा ने सोमवार को सुबह भी गोता लगाया। लगभग एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। बर्फबारी वाले राज्यों से आ रही हवा से सोमवार की सुबह में ठंड ज्यादा थी। सर्द हवा के सम्पर्क में आकर लोगों को कंपकंपी छूटी। सीजन में सबसे सर्द सुबह सोमवार की थी। दोपहर आते तक मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दोपहर बाद आसमान में हल्के बादलों की चहलकदमी हुई। हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गई। शाम को अधिकतम तापमान में रविवार के अपेक्षाकृत मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि ठंड का असर बना रहा।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री लुढक़-कर 8.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम बना रहा। अधिकतम तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री सी की वृद्धि हुई। यह बढकऱ 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 60 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत थी। उत्तरी पूर्वी हवा दो किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली।

Published on:
23 Nov 2020 09:48 pm