जबलपुर

लड़की बनकर चोरी करने वाला चोर, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई दिलचस्प कहानी, VIDEO

-लड़की बनकर चोरी करने वाला अजीब चोर-शलवार-सूट पहनकर करता था चोरी-पुलिस गिरफ्त में आया अनोखे चोर-वारदात को अंजाम देते हुए हुआ था CCTV में कैद
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2022, 3:53 PM IST
News
लड़की बनकर चोरी करने वाला चोर, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई सामने आई दिलचस्प कहानी, VIDEO

जबलपुर. मध्य प्रदश की जबलपुर पुलिस ने एक अनोखे चोर को धरदबोचा है। चोर को अनोका इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, ये शलवार-सूट पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी एक मकान में चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपए के जेवर और हथियार बरामद किये हैं। जानकारी के अनुसार, किसी को शक न हो इसलिए ये चोर लड़कियों के कपड़े पहनकर मेकअप करके रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल, गिरफ्तार चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि, अबतक आरोपी चोर ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।


पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान खेम सिंह के नामक युवक के रूप में हुई है। आरोपी ने बीती 20 अगस्त को जबलपुर के सुदामा नगर में रहने वाले मुकेश उपाध्याय के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद मुकेश उपाध्याय द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि, उसके घर से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, नगदी और जेवरात चोरी हुए हैं।

चोरी के पीछे सामने आई दलचस्प कहानी

जानकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि, उसने मुकेश उपाध्याय से बदला लेने की नियत से उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के अनुसार, 3 साल पहले मुकेश उपाध्याय ने उसके साथ मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने लड़की की वेशभूषा धारण करके मुकेश के घर में घुसकर उसके घर में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से नगद समेत एक लाख से ज्यादा के जेवर और चोरी में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किये हैं।

Published on: