जबलपुर

ये आम ‘आम’ नहीं बेहद खास है, 2.5 लाख रुपए प्रति किलो हैं दाम

खतरनाक कुत्ते और सुरक्षा गार्ड करते हैं आम के बगीचे की रखवाली...

2 min read
Apr 29, 2023
hapus_aam_1.jpg
,,

जबलपुर. आम का सीजन चल रहा है और हर कोई आम के मजे उठा रहा है । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आम की एक किस्म ढाई लाख रुपए किलो बिक रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आम प्रेमी ऐसा आम उगा रहा है जिसकी जापान में कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलो है। जबलपुर के चरगवां मार्ग स्थित बगीचे में लगे इन ललचाने वाले आमों को बचाने के लिए चौबीसों घंटे पौधों के आसपास खतरनाक कुत्ते और सुरक्षा गार्ड पहरा देते हैं और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।

2.5 लाख रुपए तक बिकता है आम
बगीचे के मालिक संकल्प सिंह ने बताया कि उनके पास साढ़े 12 एकड़ में फैले दो बाग हैं, जिनमें आम उगाए जा रहे हैं। इन दोनों बागों में उन्होंने अलग-अलग तरह के आम के पेड़ लगाए हैं दोनों बगीचों में 'हापस' आम से लेकर जापान के 'ताइयो नो तमागो' तक की किस्में हैं। इसकी खासियत यह है कि यह आम जापान में 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है। संकल्प सिंह ने 2013 में बागवानी की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने आम की खेती पर ध्यान केंद्रित किया, वर्तमान में उनके बागों में 24 से अधिक किस्मों के पेड़ हैं।

डॉग और सुरक्षा गार्ड करते हैं आम की सुरक्षा
संकल्प सिंह ने बताया कि उन्हें यात्रा के दौरान जापान की 'ताइयो नो तमागो' किस्म का एक पेड़ मिला था। "ताइयो नो तमागो' आम की किस्म दिखने में भी आकर्षक है। मैंने बाबा महाकाल को पहला फल अर्पित किया। इस आम का वजन औसतन 900 ग्राम होता है। यही कारण है कि इस आम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेरे बगीचे में आते हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय चोरों से इस आम को बचाना मेरे लिए मुश्किल काम था। इसलिए मैंने रात में 12 कुत्तों को पहरा देने के लिए रखा था। लेकिन अब मैंने दिन में सुरक्षा गार्ड रखे हैं, इसके बावजूद आम चोरी होने का डर बना रहता है।

देखें वीडियो- बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

Published on:
29 Apr 2023 09:21 pm