इस बार घर में बैठाएं ईको-फ्रेंडली गणेशजी

समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर नगर निगम ने की जन चेतना में पहल

less than 1 minute read
Sep 03, 2016
Road show jabalpur
जबलपुर. विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी किसी के विघ्न का कारण नहीं हो सकते। वे तो दूसरों का कष्ट निवारण करते हैं, लेकिन प्रथम पूज्य भगवान की प्रतिमाओं को बनाने वाले कारीगर प्लास्टर ऑफ पेरिस व केमिकल रंगों का उपयोग कर जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं। आगामी दिनों में गणपति उत्सव होगा और इसके पूर्व ही नगर निगम ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनजागरुकता की मुहिम शुरू की है।

शुक्रवार की शाम सामाजिक संगठन के कलाकारों ने अपने पांच दिनी अभियान के अंतर्गत सिविक सेंटर में शाम नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के जरिए कलाकारों ने लोगों को प्लास्टर ऑफ पेरिस और केमिकलयुक्त रंगों से तैयार गणेश प्रतिमाओं के नर्मदा में विसर्जन से जलीय जीवों पर न सिर्फ दुष्प्रभाव की जानकारी दी बल्कि घर-घर स्वयं प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाने के लिए प्रेरित किया। कलाकारों ने सिविक सेंटर के साथ ही मदन महल, छोटी लाइन व गोरखपुर में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम के दौरान सत्येंद्र पाठक, सुनीता ङ्क्षसह, अमित शुक्ला, प्रीतम सोंधिया, सत्येंद्र पुर्ते, सत्येंद्र रावत सहित अन्य शामिल रहे।

Watch Video -

Published on:
03 Sept 2016 12:22 am
Also Read
View All