जबलपुर

थोड़ी देर में एमपी हाईकोर्ट में शपथ लेंगे तीन नए जज, 18 पद अब भी खाली

MP High Court: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में थोड़ी देर में तीन नए जज शपथ लेंगे। जबलपुर के अधिवक्ता अमित सेठ और ग्वालियर से दीपक खोट के साथ ही पवन द्विवेदी को एक्टिंग चीफ जस्टिस नवनियुक्त जजों को दिलाएंगे शपथ...
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2025, 8:31 AM IST
MP high court three New Judge Take Oath
MP high court three New Judge Take Oath: (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP High Court: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 3 नवनियुक्त न्यायाधीश शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे। मुख्यपीठ जबलपुर में कोर्ट रूम-1 में समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा जबलपुर के अधिवक्ता अमित सेठ, ग्वालियर से दीपक खोत और पवन द्विवेदी को शपथ दिलाएंगे। इसी के साथ हाईकोर्ट में जजों की संख्या 35 हो गई। 53 जजों के पदों वाले हाईकोर्ट में अभी 18 पद खाली हैं।

दीपक खोत: ग्वालियर महाधिवक्ता कार्यालय में शासकीय अधिवक्ता। नगर निगम और शासन के केसों की पैरवी कर रहे थे।

अमित सेठ: जबलपुर हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता रहे। खनन-निविदा, अनुबंधों, पर्यावरण कानून व सेवा न्यायशास्त्र में विशेषज्ञता।

पवन द्विवेदी: ग्वालियर में लैंडफिल साइट, मिलावट के खिलाफ लंबित अवमानना केस में न्यायमित्र बनाया था।

केंद्रीय न्याय विभाग ने 26 मई को जारी की थी अधिसूचना

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुमति के बाद केंद्रीय न्याय विभाग ने सोमवार 26 मई को अधिसूचना जारी की थी। इसमें जबलपुर के अधिवक्ता अमित सेठ और ग्वालियर से दीपक खोट के साथ ही पवन द्विवेदी के नाम शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि अमित सेठ का नाम पिछले डेढ़ साल से भी लंबे समय से केंद्र में अटका हुआ था। अधिवक्ता अमित सेठ वर्तमान में उप महाधिवक्ता के पद पर पदस्थ हैं। थोड़ी देर में एक्टिंग चीफ जस्टिस नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाएंगे।


Updated on:
30 May 2025, 8:31 AM IST
Published on: