जबलपुर

इन दो हजार युवाओं को शहर से बाहर करेगा प्रशासन, जानें पूरा मामला

इन दो हजार युवाओं को शहर से बाहर करेगा प्रशासन, जानें पूरा मामला  
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 11:16 AM IST
Youth wounded in stabbing, three people arrested in bhilwara
Youth wounded in stabbing, three people arrested in bhilwara

जबलपुर। चुनाव से पहले दो हजार बदमाशों को जिलाबदर और रासुका में निरुद्ध करने की तैयारी है। अब तक 167 इनामी बदमाश फरार हैं। वारंटियों की धरपकड़ के लिए जिले स्तर पर दो स्पेशल टीम बनाई गई है। हर टीम में 12-12 पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। टीमको दूसरे जिलों के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का टारगेट दिया गया है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए गुंडे-बदमाशों को पहले ही पुलिस दबोचने में जुटी है। इसके लिए थाने स्तर पर जहां एक-एक अपराध की सूची तैयार कराई गई है। जिलास्तर पर भी इसकी निगरानी कर रोज मानीटरिंग की जा रही है। जिले के सभी 36 थानों में 2800 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। सभी का बाउंडओवर भराया जा रहा है। इसके अलावा शराब, गांजा, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अलग से कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने सम्पत्ति सहित रेकॉर्डेड बदमाशों की गिरफ्तारी का भी अभियान चलाया है।

NEWS FACTS- दो हजार बदमाश जिले से होंगे बाहर और रासुका में निरुद्ध
2100 वारंटियों की धरपकड़ के लिए जिले स्तर पर दो स्पेशल टीम गठित

200 वारंटी गिरफ्तार
जिले में एक अगस्त से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 200 के लगभग वारंटी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें कई वारंटी 15 से 30 साल से फरार थे। दूसरे जिले के फरार वारंटियों को पकडऩे के लिए चुनाव सेल प्रभारी एएसपी राय सिंह नरवरिया की निगरानी में दो टीम बनाई गई है।

पदनाम पट्टिका हटाने का निर्देश
चुनाव आयोग के निर्देश पर एक बार फिर रसूखदारों पर कानून का डंडा चलेगा। इस बार टार्गेट पर पदनाम पट्टिका लगाकर चलने वाले वाहन होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीएल कांता राव ने 30 सितम्बर तक पदनाम पट्टिका हटाने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
24 Sep 2018, 11:16 AM IST
Published on: