27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में सफर पर निकली थी महिला, स्टेशन पर आया हार्टअटैक, मौत- वीडियो

ट्रेन में सफर पर निकली थी महिला, स्टेशन पर आया हार्टअटैक, मौत- वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 22 Sep 2018, 2:44 PM IST

Death of two unknown

Death of two unknown

कटनी। परिवार के दो वक्त की रोटी कमाने परिवार से दूर वो काम करने आई थी। जैसे तैसे उसका परिवार चल रहा था, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उसकी तबियत खराब हो गई, वह आराम करने घर जाने के लिए स्टेशन पहुंची। तभी घर तक का सफर उसका बीच रास्ते ही रुक गया और वह अपनी अनंत यात्रा पर निकल गई। अब वो कभी परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम नहीं कर पाएगी। मामला कटनी स्टेशन का है। जहां एक मजदूर महिला को अटैक आने से मौत हो गई। इससे घंटे भर से ज्यादा ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।

यह है मामला-
खेत मे मजदूरी करने परिवार के साथ बीना गई हुई थी। जहां उसकी तबीयत खराब होने पर वह पति के साथ वापस लौट रही थी। महिला शहडोल के ग्राम घुघरी की रहने वाली है। बताया जाता है कि महिला को सागर के पास कहीं अटैक आया था। कटनी पहुंचने पर जब वह नहीं उठी तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत महिला का पीएम पुलिस ने कराया और परिजनों को शव सौपा।
ऐसे चला घटनाक्रम
भुसावल कटनी सुबह प्लेटफॉर्म 1 पर 4,30 बजे आई, 6 बजे बॉडी होने की सूचना रेलवे को मिली। 7 बजे डॉक्टरों ने उसेे मृत घोषित किया। 8 बजे जीआरपी ने मेमो लिया। 10,10 पर बॉडी को उतारा गया। इस ट्रेन को कटनी चोपन के रूप में 10,15 बजे प्लेटफॉर्म 6 से चलाया जाना था जो इसका निर्धारित समय और प्लेटफार्म है। लेकिन ट्रेन में बॉडी होने के कारण ट्रेन प्लेटफार्म1 पर सुबह 10बजे तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को 11 बजे रवाना किया गया। हजारों यात्री जीआरपी की लापरवाही के कारण परेशान हुए। वही मरने वाले के परिजन भी लाश उतरवाने जीआरपी से गिड़गिड़ाते रहे।