जबलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- जबतक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, तबतक अंग्रेजों के जीन्स खत्म नहीं होंगे

प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

2 min read
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- जबतक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, तबतक अंग्रेजों के जीन्स खत्म नहीं होंगे

जबलपुर. मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की धूम है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जब तक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, तबतक अंग्रेजों के जीन्स खत्म नहीं होंगे। आज भी कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों के जीन्स है। उन्होंने कहा कि, मुंह में राम और बगल में छुरी ये कांग्रेस की फितरत है। वहीं कांग्रेस द्वारा एक्टर सोनू सूद को प्रचार के लिए बुलाए जाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उ्होंने कहा कि, भाजपा का हर कार्यकर्ता सोनू सूद है।


इस दौरान वी डी शर्मा ने जबलपुर में पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर की शुरुआती की। इसी के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर विपक्ष हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस में सॉफ्ट हिंदुत्व नहीं बल्कि सॉफ्ट नक्सलिज्म और सॉफ्ट टेररिज्म है।' शर्मा ने ये भी कहा कि, 'अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष ने जिस प्रकार से माहौल बिगाड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया है और झूठ फैलाया है, वह अंग्रेजों की तरह फूट डालो राजनीति करो का बिल्कुल स्पष्ट उदाहरण है।'


सोनू सूद के प्रचार पर तंज

इतना ही नहीं कांग्रेस द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए इंदौर बुलवाए जा रहे अभिनेता सोनू सूद के ऊपर भी जमकर तंज कसा है। वी डी शर्मा ने कहा कि, 'इसके पहले प्रशांत किशोर भी मध्य प्रदेश आ रहे थे और अब सोनू सूद आ रहे हैं। लेकिन, भाजपा पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। ये स्पष्ट कर दूं कि, भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अपने आप में सोनू सूद है। मध्य प्रदेश की धरती पर चाहे जो आ जाए जनता का विश्वास सिर्फ बाजपा पर ही रहेगा।'

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो

Published on:
26 Jun 2022 01:22 pm
Also Read
View All