
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बोल, जब हमारे पास 33 करोड़ देवी देवता हैं तो चांद मियां को पूजने की क्या जरूरत है
भोपाल. जब सनातनियों के पास पूजा करने के लिए 33 करोड़ देवी देवता हैं तो उन्हें चांद मियां को पूजने की जरूरत ही क्या है। विश्व में सबसे ज्यादा पूज्य भगवान राम हैं। वो विश्व के पिता हैं। जो उनका नहीं, वो किसी का नहीं। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के मंदिरों में सांई प्रतिमा का विरोध किया है। शंकराचार्य जी सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर हैं। उनकी आज्ञा मानना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। ये बात एक कथा के दौरान गुरुवार को बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कही गई है।
इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने परिवार में बागेश्वर धाम की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, देवेंद्र जी हमारे बड़े भाई हैं। हम लोगों में कोई मतभेद नहीं है। सिर्फ वैचारिक मतभेद था। हमें तो सिर्फ सेवा करना है। घर-घर राम जी को पहुंचाना हमारा काम है। हमारी किसी से कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि, पूर्व में भी कई जातियां थीं, लेकिन जातिवाद नहीं था। कृष्ण जी यादव थे। भगवान श्रीराम क्षत्रिय थे, लेकिन सब उन्हें पूजते हैं। वाल्मीकि, रैदास जी को पूजा जाता है। आज सिर्फ जातिवाद है, जो राजनेताओं द्वारा फैलाया गया है।
जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, धर्म से राजनीति चलती है, लेकिन राजनीति से धर्म नहीं चलता। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं हो सकता। सभी संतों को एकजुट होना होगा और अगर अब भी ऐसा नहीं किया गया तो धीरे धीरे सनातन ही खत्म हो जाएगा।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो
Updated on:
26 Jun 2022, 1:57 PM IST
Published on:
26 Jun 2022, 11:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.