28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के लड़के से सोशल मीडिया पर प्यार, प्रेमी से मिलने घर से निकली, पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर पकड़ा

सोशल मीडिया पर हुआ पाकिस्तानी लड़के से मध्य प्रदेश की लड़की को प्यार, प्रेमी से मिलने जा रही थी पाकिस्तान, परिवार ने LOC जारी करवाया। पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर पकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jun 2022, 4:51 PM IST

News

पाकिस्तान के लड़के से सोशल मीडिया पर प्यार, प्रेमी से मिलने घर से निकली, पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर पकड़ा

रीवा. सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लड़के से मिलने पाकिस्तान जा रही मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाली एक लड़की को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवती के पास पाकिस्तान का वीजा भी मौजूद था। इस हिसाब से वो पाकिस्तान तो जा सकती थी, लेकिन युवती के घर वालों द्वारा उसके किलाफ लुक आउट सर्कुलर यानी LOC जारी कराए जाने के चलते अमृतसर जिले के अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग और बीएसएफ की तरफ से युवती को पकड़कर रीवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस पूछताछ के अनुसार, 24 वर्षीय युवती की कहानी 14 जून से शुरू हुई थी। रीवा के थाना कोतवाली में अचानक घर से अपने डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट लेकर भाग गई। युवती जब नहीं मिली तो परिवार की ओर से रीवा शहर के थाना कोतवाली में गुमशुदगी की कंप्लेंट दर्ज कराई। घर से युवती का पासपोर्ट भी गायब था, जिसकी जानकारी लगते ही परिवार ने तुरंत ही पुलिस के जरिए युवती का LOC भी जारी करवा दिया, ताकि वो पाकिस्तान न जा सके।

यह भी पढ़ें- मंच से गिरे मंत्री : महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए चढ़े थे तुलसी सिलावाट, टूट गया मंच, वीडियो वायरल


पाकिस्तानी युवक के प्रेम में फंसी युवती

पुलिस को मिली परिवार से जानकारी के अनुसार, मामला प्यार का है। सोशल मीडिया पर युवती को पाकिस्तानी युवक दिलशाद से प्यार हो गया। फिजा ने दिलशाद के कहने पर पासपोर्ट भी बनवा लिया। कई बार वो पाकिस्तान जाने की बात अपने परिवार से भी कह चुकी थी। इतना ही नहीं, दिलशाद के साथ मिलकर फिजा ने पाकिस्तान का वीजा भी जारी करवा लिया, लेकिन जब वह घर से भाग गई तो मामला परिवार की समझ में आया।


14 जून को परिवार ने लिखवाई शिकायत

घर से पासपोर्ट-डॉक्यूमेंट और कैश लेकर भागी फिजा की शिकायत परिवार ने 14 जून को रीवा के कोतवाली थाने में जमा करवा दी। परिवार को उसके विदेश जाने पर शक था तो पुलिस को कह कर LOC भी जारी करवा दी गई। इसी दौरान जब फिजा पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंची तो कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही फिजा के पाकिस्तान जाने की सूचना पुलिस के साथ-साथ उसके परिवार को भी दी।


रीवा पुलिस पहुंची अमृतसर

शनिवार सुबह रीवा पुलिस अमृतसर रूरल पुलिस के अंतर्गत आने वाले घरिंडा थाने में पहुंच गई, जहां फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ घरिंडा करमपाल सिंह ने बताया कि फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब वे उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए एसडीएम-2 के पास जाएंगे, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद वे फिजा को लेकर रीवा के लिए रवाना हो जाएंगे।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो