28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंच से गिरे मंत्री : महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए चढ़े थे तुलसी सिलावाट, टूट गया मंच, वीडियो वायरल

-मंत्री तुलसी सिलावट के चढ़ते ही गिरा मंच-महापौर प्रत्याशी के प्रचार में गए ने मंत्री-हादसे के बाद मंत्री समेत सभी सुरक्षित-वायरल हो रहा मंच टूटने का वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jun 2022, 4:03 PM IST

News

मंच से गिरे मंत्री : महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए चढ़े थे तुलसी सिलावाट, टूट गया मंच, वीडियो वायरल

इंदौर. मध्य प्रदेश में नगरीय चुनावों का प्रचार जोरशोर से चल रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में शुक्रवार रात को एक जन सभा के दौरान एक हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार मद्य प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर तुलसी सिलावट भी हो गए। आपको बता दें कि, एक सभा के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट मंच से गिर गए।

बताया जा रहा है कि, बीती रात मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर से भाजपा के महापौर उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। यहां से मंत्री सिलावट जनसभा को संबोदित करने के लिए जैसे ही मंच पर चढ़े तो भीड़ अदिक होने की वजह से मंच टूट गया। इस दौरान मंत्री समेत मंच पर चढ़े सभी लोग धड़ाम से नीचे आ गिरे। घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पिपलिया कुमार का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यहां दो दुश्मन परिवार चुनावी मैदान में आए सामने, हालात संभालने के लिए पुलिस को खोलनी पड़ी चौकी


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो....

पिपलिया कुमार में एक मंच पर महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र का स्वागत किया जा रहा था, तभी मंच पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी वहां पहुंचे। सामने आए वीडियो के अनुसार, मंच पर भारी भीड़ भाड़ इकट्ठी हो गई और भार अधिक होने की वजह से मंच टूट गया। घटना के बाद मंच के नजदीक अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल मंत्री तुलसी सिलावट को उठाया। वहीं महापौर प्रत्याशी भी एक तरफ हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि, हादसे में मंत्री समेत किसी को भी चोट नही लगी।

यह भी पढ़ें- महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के बजाए तांत्रिक के पास ले गया पति, 24 घंटे तड़पकर मौत