जबलपुर

BIG BREAKING: विमल गुटखा खाने वाले सावधान, बाजार में बिक रहा है नकली माल, देखें वीडियो

नकली निरमा, घड़ी डिटर्जेंट और चमेली का तेल बनाने वाली कंपनी सील

2 min read
vimal gutkha and pan masala latest news

जबलपुर/कटनी। अगर आप गुटखा खाने के शौकीन है तो सावधान हो जाए। दुकानदार आपको जो गुटखा का पाउच दे रहा है वह नकली हो सकता है। कटनी पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी करते हुए ब्रांडेड कपंनियों के नाम पर नकली प्रोडेक्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। पुलिस जांच में फैक्ट्री में कई नामी कंपनियों के प्रोडक्ट के स्टीकर और पैक्ड मटेरियल मिला है। इसमें बेहद प्रचलित गुटखा और डिटर्जेंट का नकली माल भी जब्त किया गया है।

एक मकान में चल रहा था काम
माधव नगर पुलिस के अनुसार बंगला लाइन स्थित एक मकान में फैक्ट्री संचालित थी। लंबे समय से यहां डुप्लीकेट माल बनाने का काम चल रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इसके चलते पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। माधव नगर पुलिस ने नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर छापे की पुष्टि की है।

सील की फैक्ट्री
पुलिस ने मंगलवार को देर रात फैक्ट्री पर छापा मारा। जैसे ही पुलिस कर्मी अंदर दाखिल हुए वहां रखा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर कई नामी कंपनियों के नाम पर पैक करके रखे गए नकली उत्पाद और स्टीकर मिले। पुलिस ने मौके से सैंपल जब्त किए है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जब्त किए गए नकली सामान को चार पहिया वाहन में लादकर पुलिस थाने ले जाया गया है।

दीपक पाहूजा से पूछताछ
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सील की गई फैक्टरी का संचालन दीपक पाहूजा नामक व्यक्ति कर रहा था। पुलिस ने दीपक से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारी भोपाल से इस मामले में जांच के लिए रवाना हो गए हैं। उनके कटनी पहुंचने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

लाखों रुपए का माल जब्त
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्टरी में घड़ी, निरमा और विमल गुटका का डुप्लीकेट माल बनाया जा रहा था। फैक्ट्री से नकली सामान बनाने की मशीन सहित चमेली तेल के स्टीकर का जखीरा भी जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर भी माधवनगर थाना पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली।

ये भी पढ़ें

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने वाहन फूंका, देखें वीडियो

Published on:
28 Feb 2018 02:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर