देशभक्त ही सच्चा भक्त होता है: भैयाजी सरकार

नर्मदा संदेश के तत्वावधान में तिलवाराघाट में 72 फीट ऊंचाई पर झंडा लहराया गया

less than 1 minute read
Aug 15, 2016
bhaiyaji sarkar Narmada sandesh yatra jabalpur
जबलपुर. स्वतंत्रता दिवस और सावन के अंतिम सोमवार के संयोग पर संस्कारधानी में देश भक्ति और भक्ति के स्वर गंूजते रहे। सुबह से शाम तक उत्सव का माहौल रहा। नर्मदा संदेश के तत्वावधान में तिलवाराघाट में 72 फीट ऊंचाई पर झंडा लहराया गया। फिर काफी संख्या में श्रद्धालुओंं ने कांवड़ में देव वृक्ष (पौधे) और नर्मदा जल लेकर पशुपतिनाथ मंदिर तिलवाराघाट पहुंचे। कांवड़ यात्रा में महादेव की नयनाभिराम पालकी पर जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। नर्मदा मिशन के संत भैयाजी सरकार ने कहा कि देश भक्त ही सच्चा भक्त है। अपने देश-समाज और पर्यावरण की रक्षा करें। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अध्यात्मिक शक्तियों को प्राप्त करने का प्रयत्न करें। मिशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस नागेश, कौशलेन्द्र महाजन कांवड़ यात्रा में शमिल रहे।

Narmada sandesh yatra jabalpur

महादेव की शाही सवारी में उमड़े श्रद्धालु
गढ़ा पुरवा स्थित गैबीनाथ महादेव मंदिर में दोपहर में महादेव की शाही सवारी निकली तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं मनमोहक झांकियों के पीछे चल पड़े। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का कांरवा भक्तिभाव में मगन दिखा। आचार्य डॉ. बालगोविन्द शास्त्री, बीपी अवस्थी, अभयशंकर प्यासी सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शाही सवारी में हिस्सा लिया। रक्षा कॉलोनी रांझी में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व शिवार्चन किया गया। दोपहर में श्रद्धालुओं ने रिमझिम बारिश में महादेव की पालकी यात्रा निकाली जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
Published on:
15 Aug 2016 08:59 pm
Also Read
View All