जबलपुर

“दूसरे दर्जे के बने रहेंगे पूर्वी मध्यप्रदेश के शहर ” कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने उठाया बड़ा मुद्दा

Vivek Tankha : कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने पूर्वी मध्यप्रदेश की उपेक्षा पर ट्वीट किया, एक्स हेंडल पर लिखा: अगला चुनाव करेगा भविष्य का फैसला
2 min read
• •
Oct 05, 2026
विवेक तन्खा
विवेक तन्खा image credit vivek tankha Facebook

Vivek Tankha : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने एक बार फिर पूर्वी मध्यप्रदेश की उपेक्षा किए जाने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा है कि एमपी में अगला चुनाव पूर्वी मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला करनेवाला होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस इलाके के शहर हमेशा दूसरे दर्जे के बने रहेंगे। विवेक तन्खा द्वारा यह मुद्दा उठाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने खासी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की हैं। यूजर्स ने नया राज्य बनाने की मांग की और यह भी कहा कि पश्चिमी मध्यप्रदेश ही पूरी मलाई खा रहा है।

विवेक तन्खा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। वे मूलत: पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर के ही हैं। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा इससे पहले भी पूर्वी मध्यप्रदेश की उपेक्षा की बात कह चुके हैं।

अगला चुनाव पूर्वी मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला करनेवाला

सोमवार को सांसद विवेक तन्खा ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

मेरा मानना है कि अगला चुनाव पूर्वी मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला करनेवाला होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूर्वी मध्यप्रदेश के शहर हमेशा मध्यप्रदेश के दूसरे दर्जे के शहर बने रहेंगे। छत्तीसगढ के लोगों ने भी पुराने मध्यप्रदेश में यही महसूस किया था। रायपुर ने भी उपेक्षा का दर्द झेला था। और आज रायपुर कहां है, यह हम सबके सामने है।

लोगों ने व्यक्त कीं प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के इस बयान पर एक्स पर लोगों ने खूब प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कीं। सुदीप श्रीवास्तव नामक यूजर ने लिखा कि एकदम सही कहा आपने तन्खा जी, त्रासदी है कि आज रायपुर, बिलासपुर जगदलपुर अंबिकापुर के साथ वही व्यवहार कर रहा है जो कभी भोपाल इंदौर उसके साथ किया करते थे…

नया राज्य बनना चाहिए

राजेश कुमार पांडे ने लिखा कि एक नया राज्य बनना चाहिए, न केवल मध्यप्रदेश में बल्कि भारत के अन्य राज्यों में भी। एक अन्य यूजर जेबीपी वाइस जबलपुर ने लिखा:

Sir, 20 साल में Jabalpur में major investment या Central University नहीं आई, एक flyover पर ही यहां के युवा कार्यकर्ता खुश हैं। BJP-Congress करते रहने से Jabalpur का development नहीं होगा-development के मुद्दों पर सवाल करने होंगे। sari malayi west mp malwa ko jati h IIT,IIM,aiims…

Updated on:
05 Oct 2026 12:47 pm
Published on:
05 Oct 2026 12:27 pm