जबलपुर

फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाये बादल

-अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने के संकेत

less than 1 minute read
Feb 19, 2021
नर्मदा जयंती पर आसमान में छाए बादल

जबलपुर. एक तरफ जहां समूचे जबलपुर और आसपास के इलाकों की धर्मप्राण जनता मां नर्मदा की जयंती मनाने में तल्लीन है तो दूसरी तरफ भगवान इंद्र भी मां नर्मदा के दर्शन को लालायित से लग रहे हैं। ऐसे में शहर का मौसमी मिजाज शुक्रवार को बदला-बदला सा नजर आया। आसमान सुबह से ही बादलों से घिरा रहा। बादल और भागवान सूर्य के बीच लुका-छिपी का खेल भी चलता रहा। इसके चलते धूप आज कुछ मद्धिम ही महसूस की गई।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में तब्दीली आई है। इसी के चलते आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। इसका असर आगामी एक-दो दिनों तक बना रह सकता है। रात में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा, तब न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.1 डिग्री कम है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। शुक्रवार को इसके 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हवा उत्तर-पूर्वी होने से न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दिख रही है। पिछले वर्ष इसी तारीख को न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक गया था।

Published on:
19 Feb 2021 02:36 pm
Also Read
View All