
Weather news : चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बादल-बारिश व आंधी का दौर चल रहा है। गुरुवार को जबलपुर में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली, जिसने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। शहर में कई जगह पेड़ गिरे। हालांकि, तेज हवा व बादलों की वजह से पारे ने गोता लगाया और शाम को मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की मानें, तो अगले तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। 25 मई से नौतपा शुरू होगा। तब तक बादल-बारिश का दौर चलेगा। इसके बाद दो जून तक सूरज के तेवर तीखे रहेंगे।
Weather news : 25 मई तक बादल-बारिश का दौर, 40 किमी की रफ्तार से चली आंधी
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में ला नीना चक्रवाती तूफान का असर नजर आ रहा है। पूर्वोत्तर राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, मध्य पाकिस्तान और बंगाल की ओर कई चक्रवातीय हवा की प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके कारण उत्तर भारत से लेकर बांग्लादेश तक द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर में बने चक्रवात के गुरुवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
Weather news : 25 मई तक बादल-बारिश का दौर, 40 किमी की रफ्तार से चली आंधी
गुरुवार को दिन भर बादलों की मौजूदगी रही। तेज हवा के चलते दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 36.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से चार डिग्री कम था।