जबलपुर

मप्र का मौसम: बुंदेल-बघेलखंड की ओर खिसका मानसूनी सिस्टम, बारिश पर ब्रेक

मप्र का मौसम: बुंदेल-बघेलखंड की ओर खिसका मानसूनी सिस्टम, बारिश पर ब्रेक  

less than 1 minute read
Jul 21, 2022
Weather update

जबलपुर। अभी तक शहर में हो रही झमाझम बारिश पर हल्का ब्रेक लगा है। मानूसनी सिस्टम बुंदेलखंड और बघेलखंड की ओर खिसकने से शहर के ऊपर काले बादल लगातार मंडरा रहे हैं। लेकिन, सिस्टम का साथ नहीं मिलने से बूंदाबांदी भी नहीं हो रही है। कई दिन बाद ऐसा मौका आया, जब पूरा दिन बिना बारिश के बीता। बुधवार को बारिश ट्रेस भी नहीं हुई। शहर में आगामी एक-दो दिन तक छिटपुट बारिश का अनुमान है। सप्ताह के आखिर में मौसम करवट ले सकता है। इसके बाद बारिश वाले बादलों की खेप फिर मेहरबान हो सकती है।

अधिकतम तापमान : 28.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान : 21.3 डिग्री सेल्सियस सीजन में अब तक बारिश : 507.8 मिमी

बारिश से घुली ठंडक-शहर में इस बार जुलाई की शुरुआत में ही अच्छी बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। नमी और तेज हवा से तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। सुबह के समय आर्द्रता 87 प्रतिशत और शाम के समय 84 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिमी हवा 4-5 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। सीजन में अब तक कुल 507.8 मिमी बारिश हुई है।

कम दबाव का क्षेत्र कमजोर-मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर चक्रवाती गतिविधियों में बदला है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय परिसचंरण के रूप में अवस्थित है। जबकि, झारखंड के ऊपर अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। मानसून ट्रफ गंगानगर, रोहतक, मेरठ से होते हुए फुरसतगंज, पुरुलिया और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। कोंकण तट से उत्तरी केरल तट के समानांतर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। इसके कारण शहर में मानूसन का प्रभाव अभी कम हो गया है।

Published on:
21 Jul 2022 01:44 pm
Also Read
View All