जबलपुर

मौसम की करवट : पारा लगातार पांचवें दिन लुढक़ा, पडऩे लगी कड़ाके की ठंड- देखें वीडियो

शाम से ही छाने लगी धुंध की चादर, सर्द हवाओं से फिजा में घुली ठंड

2 min read
Nov 10, 2020
weather.jpg
weather update

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ की आहट के बीच सोमवार को मौसम सर्द हो गया। पारे में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रहा। शहर में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया। पहाड़ी से सर्द हवा आती रही। दिन में हल्की ठंडक के बाद शाम को सर्द हवा चुभने लगी। सूर्यास्त के समय के साथ ही धुंध छाने लगी। कुछ ही देर में पूरे शहर ने धुंध की चादर ओढ़ ली। शहर के बाहरी क्षेत्रों में धुंध से सडक़ों की विजिबिलिटी कम हो गई। रात में सर्दी बढऩे का असर सडक़ों पर भी नजर आया। मोटरसाइकिल सवार रात में गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए। घरों में भी लोगों के जाड़े के कपड़े पेटियों के बाहर निकल आए।

सुबह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा पारा
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार के अपेक्षाकृत सोमवार को तापमान में 0.4 से 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। तापमान में गिरावट के साथ ही सोमवार को सुबह तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। पूरे दिन सर्दी का हल्का अहसास रहा। शाम को सर्दी बढऩे से अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे 28.9 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 80 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत थी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो से तीन दिन में आएगा। इसके बाद पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। हिमालय की वादियों से आने वाली सर्द हवा दीपावली तक ठिठुरा सकती है। सोमवार को पहाड़ी राज्यों से ही सर्द हवा आने से मौसम में सर्दी का असर बढ़ा। उत्तरी हवा औसतन एक किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। मंगलवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है। इससे हवा का रुख उत्तरी बना रहने पर सर्दी का असर और बढ़ सकता है।

Published on:
10 Nov 2020 01:11 pm