जबलपुर

एमपी के 19 जिलों में आंधी-बारिश कराएगा ‘पश्चिमी विक्षोभ’, अलर्ट जारी

Western disturbance in MP: मौसम विभाग के अनुसार सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, डिंडौरी, मंडला, पन्ना, कटनी, मऊगंज, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, दमोह, मैहर, नरसिंहपुर, में बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Jan 19, 2025

Western disturbance in MP: मध्यप्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बादल छाने के बाद अब बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। जबलपुर में शनिवार को शहर में सुबह मध्यम कोहरा छाया। रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा। क्योंकि, बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले तीन दिन जबलपुर सहित सभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना जताई है।

दिन में ठंड से राहत

बर्फ़ीली हवा के चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.2 से घटकर 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान खासा बढ़ा। यह 20.8 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। इसके चलते दिन में ठंड से राहत मिली।


दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। शनिवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रतार से चली। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है।

19 जिलों में होगी आंधी-बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, डिंडौरी, मंडला, पन्ना, कटनी, मऊगंज, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, दमोह, मैहर, नरसिंहपुर, में बारिश हो सकती है।

Updated on:
19 Jan 2025 04:45 pm
Published on:
19 Jan 2025 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर